Post Office Latest News :इस तरह रोजाना ₹50 निवेश करके बन सकते हैं लखपति, बुढ़ापे में आयेगा काम 

Saroj kanwar
3 Min Read

Post Office Latest News: भारतीय डाक की ग्राम सुरक्षा योजना ग्रामीण निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प है रोजाना ₹50 के निवेश पर मेच्योरिटी पर 31 से 35 लाख तक मिल सकते हैं यह योजना 19-55 साल तक की उम्र के लिए है इसमें बीमा कवर के साथ-साथ लोन सुविधा और डेट बेनिफिट भी मिलता है

आप अगर किसी जोखिम के बिना एक सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश में है तो भारतीय डाक विभाग की ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana) आपके लिए एक बेहतरीन साबित हो सकती है यह योजना उन लोगों के लिए तैयार की गई है जो कम आमदनी में भी लंबी अवधि तक  बड़ा फंड चाहते हैं इस स्कीम की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें रोजाना सिर्फ ₹50 यानी महीने के ₹1500 के निबेश पर लगभग 35 लाख तक का फंड प्राप्त किया जा सकता है

क्या है यह ग्राम सुरक्षा योजना?

भारतीय डाक विभाग की रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (RPLI) के तहत यह योजना चलाई जा रही है जिससे विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्र के लोगो को ध्यान में रखा गया है जिसमें आप कम से कम 10,000 और अधिकतम 10 लाख तक का बीमा कबर भी ले सकते हैं उम्र की बात की जाए तो इस योजना में 19-55 साल तक का कोई भी भारतीय नागरिक शामिल हो सकता है।

रहेगी लोन की भी सुविधा

ग्राम सुरक्षा योजना में निवेशकों को प्रीमियम भरने के अनेक विकल्प रहते हैं आप अपनी सुविधा के अनुसार प्रीमियम का भुगतान मासिक त्रैमासिक अर्धवार्षिक या बार्षिक के आधार पर कर सकते हैं इसके अलावा इस योजना के तहत निवेशक 4 साल के बाद लोन भी ले सकता है अगर जरूरत हो तो इस पॉलिसी को 3 साल के बाद सरेंडर भी किया जा सकता है अगर सरेंडर 5 साल से पहले किया तो इसमें बोनस इसका लाभ नहीं मिलेगा।

डेथ बेनिफिट भी मिलेगा

इस योजना की मेच्योरिटी अधिकतम 80 वर्ष की उम्र तक  है निवेशक जितनी कम उम्र में इसमें शामिल होगा रिटर्न उतना ही ज्यादा मिलेगा अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पहले ही हो जाती है तो उसके नामांकित व्यक्ति को डेथ बेनिफिट के रूप में बीमा राशि के साथ अर्जित बोनस की पूरी रकम प्रदान की जाएगी।

कैसे मिलेंगे 35 लाख?

अगर कोई व्यक्ति 19 साल की उम्र में इस स्कीम में शामिल होता है और हर महीने 1500 (यानी रोजाना ₹50) का प्रीमियम भरता है तो यह योजना अवधि पूरी होने पर उसे लगभग 31 लाख से 35 लाख का रिटर्न मिलना संभव है राशि में यह अंतर पॉलिसी की अवधि, एश्योर्ड सम, निवेशक की उम्र और बोनस दर पर निर्भर करेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *