PMVBRY Latest News :आज से शुरू होगी भारत सरकार की यह रोजगार योजना, विकसित भारत के युवाओं को मिलेगा ₹15000 का लाभ

Saroj kanwar
3 Min Read

PMVBRY Latest News: प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई रोजगार संबंधित योजना है यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह योजना आपके लिए सीधे तौर पर लाभप्रद होगी पीएम मोदी ने 15 अगस्त से यह योजना शुरू की है आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू कर रही है इस योजना के अंतर्गत निजी क्षेत्र में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को ₹15000 सरकार की ओर से दिए जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत रोजगार योजना को करीब साढे 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी।

किसे मिलेगा इसका लाभ ?

जो युवा पहली बार नौकरी कर रहे हैं उन्हें सरकार की ओर से 15000 तक का ही बोनस मिलेगा ओर इसके अलावा कंपनी को भी इसका फायदा मिलेगा यह योजना दो हिस्से में होगी एक हिस्सा कर्मचारियों को बोनस के लिए रहेगा दूसरा हिस्सा कंपनी के लिए हर महीने ईसीआर(Electronic Challan cum Return) भरना होगा यह सिर्फ उन कर्मचारियों के लिये होगा जो इसकी सही जानकारी भेजते हैं यदि जानकारी गलत मिलती है तो कर्मचारी को ना बोनस मिलेगा और ना ही कंपनीयों को इसका कोई लाभ मिलेगा।

यह योजना क्यों है महत्वपूर्ण ?

यह योजना युवा पीढ़ी के लिए आकर्षक अवसर लेकर आई है कंपनियों को भी रोजगार बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है उसे लागू करने के लिए देश में रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैसे करे इसका आवेदन ?

अगर आप पहली बार नौकरी कर रहे हैं तो आपको सीधे आवेदन नहीं करना होगा आप जिस  कंपनी में जॉइन है आपका विवरण वहीं से प्राप्त कर लिया जाएगा जिसमें आपका EPFO/UAN नंबर और आधार से लिंक बैंक अकाउंट होना जरूरी है कंपनी  EPFO के ECR (Electronic Challan-cum Return) फार्म में आपकी सैलरी और जोइनिंग डिटेल्स सही तरीके से भरते है क्योंकि सरकार उस डाटा को वेरीफाई करती है उसके बाद ही आपके बोनस के तौर पर आपके  बैंक अकाउंट में ₹15000 भेजे जाएंगे। EPFO पोर्टल पर लॉगिन करके ECR फ़ाइल करना होगा कर्मचारी का UAN, आधार ,बैंक डिटेल और सैलरी की सही जानकारी दर्ज करनी होगी सभी कर्मचारियों की ग्रॉस सैलरी और जॉइनिंग डेट सही तरीके से दर्ज करनी होगी अगर डाटा में गड़बड़ी पाई गई तो योजना का लाभ न कर्मचारियों को मिलेगा और ना एक कंपनी को मिलेगा।

जरूरी बातें जिससे हमें ध्यान रखना है

यह स्कीम केवल पहली बार नौकरी करने वालों के लिए है जॉइनिंग के समय आपकी उम्र 18 से 60 के बीच होनी आवश्यक है जिस महीने कंपनी में आप ज्वाइन करेंगे उसी महीने की ECR रिपोर्ट में आपका नाम और डिटेल होना चाहिए बैंक अकाउंट आधार एंड NPCI से लिंक होना चाहिए ताकि बोनस सीधे आपके लिए क्रेडिट किया जा सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *