Passport Color : पासपोर्ट के अलग-अलग रंग बनाते है खास, जाने कौने से पासपोर्ट होता है अहम 

Saroj kanwar
3 Min Read

देश जाने वाले भारतीयों के लिए वि देशपाजा वाले को क लिए नहीं, बल्कि सुरक्षा और सुविधा का अहम दस्तावेज बन गया है। विदेश मंत्रालय ने इन्हें रंगों के आधार पर बांटा है, ताकि इमिग्रेशन अधिकारी आसानी से पहचान सकें कि यात्री किस मकसद से विदेश जा रहा है। भारतीय पासपोर्ट मुख्य रूप से नीला, सफेद, मैरून और नारंगी रंग में जारी होते हैं। नई ई-पासपोर्ट तकनीक में चिप लगी होती है, जिससे ये दस्तावेज और आधुनिक व सुरक्षित हो गए हैं।

नीला पासपोर्ट किसके लिए बनता है 

सबसे ज्यादा भारतीयों को यही पासपोर्ट मिलता है। इसे साधारण पासपोर्ट जाता है। पढ़ाई, नौकरी, कारोबार या घूमने के कहा लिए विदेश जाने वाले लोग इसी का इस्तेमाल करते हैं। अब इसमें चिप लगने लगी है, जिससे इमिग्रेशन की प्रक्रिया तेज और सुरक्षित हो गई है। इसे बनवाने के लिए आधार, पैन, जन्म प्रमाण और निवास प्रमाण जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं।

सफेद पासपोर्ट के किसके लिए बनता है

सफेद रंग का पासपोर्ट सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को आधिकारिक काम से विदेश जाने पर दिया जाता है। इसे ऑफिशियल पासपोर्ट कहा जाता है। इसके लिए सरकारी पहचान पत्र, ड्यूटी का प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री कार्यालय की अनुमति जरूरी होती है। इस पासपोर्ट से अधिकारियों को इमिग्रेशन पर तुरंत पहचान और खास सुविधा मिलती है।

मैरून पासपोर्ट किन लोगों को बनता है 

मैरून या लाल रंग का पासपोर्ट सबसे खास माना जाता है। इसे डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कहा जाता है। यह राजनयिकों, बड़े सरकारी अफसरों और उनके परिवार को दिया जाता है। इसके धारकों को कई देशों में वीसा की जरूरत नहीं पड़ती और सीमा पर जल्दी क्लियरेंस मिल जाता है। इसे पाने के लिए कड़ी जांच और पीएमओ की अनुमति जरूरी होती है।

नारंगी पासपोर्ट

नारंगी पासपोर्ट ईसीआर श्रेणी के लोगों के लिए सोचा गया था। इसका आशय कम पढ़े-लिखे या श्रमिक वर्ग के उन लोगों से था, जो काम के लिए विदेश जाते हैं। इस रंग से अधिकारी तुरंत पहचान लेते थे कि यात्री को अतिरिक्त जांच की जरूरत है। लेकिन 2018 में यह योजना वापस ले ली गई और अब नारंगी पासपोर्ट नहीं दिया जाता।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *