तिरुपति दर्शन करने जाने वाले यात्रीयो की हुई मौज, रतलाम मंडल, मंदसौर ,नीमच स्टेशन से होकर जाने वाली स्पेशल ट्रेन चलेगी

Saroj kanwar
2 Min Read

तिरुपति-हिसार- तिरुपति स्पेशल ट्रेन का शेड्‌यूल जारी

आंध्रप्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक स्थल तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए 9 जुलाई से 28 सितंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। तिरुपति- हिसार-तिरुपति स्पेशल ट्रेन मंडल के रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर भी रुकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मंगलवार को ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेनें दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी।इंदौर- सिवनी पॅचवेली एक्सप्रेस अब नैनपुर स्टेशन तक – यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर से चलने वाली 19343/19344 इंदौर-सिवनी पेंचवेली एक्सप्रेस का विस्तार नागपुर मंडल के नैनपुर स्टेशन तक कर दिया है। 14 जुलाई से इंदौर से चलने वाली 19343 इंदौर-सिवनी पेंचवेली एक्सप्रेस नैनपुर स्टेशन तक जाएगी। वहीं 15 जुलाई से सिवनी से चलने वाली 19344 सिवनी-इंदौर पेंचवेली एक्सप्रेस नैनपुर रेलवे स्टेशन से ही चलेगी।

07717 तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन 9 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रति बुधवार को तिरुपति से रात 11.45 बजे चलेगी। शुक्रवार रात 9.55 बजे रतलाम, 10.46 बजे मंदसौर, 11.29 बजे नीमच, शनिवार रात 1.30 बजे चित्तौड़गढ़ होकर दोपहर 2.04 बजे हिसार पहुंचेगी। इसी प्रकार 07718 हिसार- तिरुपति स्पेशल ट्रेन 13 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रति रविवार रात 11.15 बजे हिसार से चलेगी। सोमवार दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़, 2 बजे नीमच, 2.40 बजे मंदसौर, 4.35 बजे रतलाम होकर बुधवार सुबह 11.30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 थर्ड एसी के कोच होंगे। 4 ट्रेनें देरी से चलेंगी-सूरत-वडोदरा खंड में ब्लॉक के कारण 4 ट्रेनों को 14 रेलवे ने रेगुलेट किया है। 9 जुलाई को 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल, 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल, 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्स. और 19012 दाहोद-वलसाड 40 मिनट देरी से चलेगी।


तिरुपति-हिसार- तिरुपति स्पेशल ट्रेन का शेड्‌यूल जारी

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *