PAN Card Update: 31 दिसंबर तक आधार लिंक नहीं तो पैन हो जाएगा बंद, स्टारलिंक से करार करने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र 

Saroj kanwar
1 Min Read

PAN Card: देश में पैन कार्ड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पैन कार्ड आधार से 31 दिसंबर तक लिंक न करने पर निष्क्रिय हो सकता है। सैलरी, रिफंड, पेंशन, सरकारी आर्थिक सुविधाएं आदि पाने के लिए इसे लिंक करना जरूरी है। पैन का स्टेटस घर बैठे इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहीं से दोनों को लिंक करने का भी विकल्प मिलेगा।  

स्टारलिंक से करार करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए करार किया है। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य है। इस साझेदारी के तहत गढ़चिरौली, नंदुरबार, वाशिम और धाराशिव जैसे दूरदराज के जिलों में सरकारी संस्थानों और जरूरी सार्वजनिक ढांचे को सैटेलाइट इंटरनेट से जोड़ा जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *