PAN Card धारक  जल्द करें ये काम, वरना फंस जाएंगे परेशानी में

Saroj kanwar
3 Min Read

Pan card: अगर आपके पास भी पैन कार्ड है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार के द्वारा पैन कार्ड से की जाने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए  PAN CARD 2.0 लॉन्च किया गया है।अब नया पैन कार्ड देखने में ही अलग नहीं होगा बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा होगा।

 जानिए क्या है पैन कार्ड 2.0


 पैन कार्ड 2.08 अपग्रेड वर्जन है जिसमें QR Code को भी जोड़ा गया है। क्यूआर कोड की मदद से कोई भी संस्था या व्यक्ति अपने पैन कार्ड को तुरंत स्कैन करके उसकी असली और नकली की पहचान कर सकता है। अगर कोई नकली पैन कार्ड का इस्तेमाल कर रहा है तो वह तुरंत पकड़ में आ जाएगा। फर्जी पैन कार्ड पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने यह नया नियम लागू किया है।


 क्यों जरूरी है पैन कार्ड?

आज के समय में पैन कार्ड बेहद जरूरी है।सिर्फ इनकम टैक्स फाइल करने के लिए नहीं बल्कि अब पैन कार्ड हर जगह काम आता है -चाहे अकाउंट खोलना हो,प्रॉपर्टी खरीदनी हो या 50000 से अधिक का कैश ट्रांजैक्शन करना हो।


 लगातार बढ़ रहे हैं पैन कार्ड से जुड़े धोखाधड़ी के मामले


 पैन कार्ड से जुड़े धोखाधड़ी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। हैकर्स,लोगो को पैन कार्ड अपडेट करने का मैसेज भेज कर उनका पर्सनल और बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं। अभी तक देश में कई ऐसे मामले देखने को मिले हैं जिसके बाद सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है।


PAN 2.0 के फायदे 

PAN 2.0 के कई फायदे होंगे। नए वर्जन के आने से धोखाधड़ी के मामलों पर लगाम लगेगी और अब QR कोड से असली और नकली पैन कार्ड की पहचान चुटकियों में कर ली जाएगी। आम लोगों को धोखाधड़ी के मामलों से राहत मिलेगी और फाइनेंशियल सिस्टम ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनेगा।

जल्द करें पैन कार्ड से जुड़ा यह काम वरना फंस जाएंगे मुश्किलों में 


 अगर आपके पास भी पुराने वर्जन का पैन कार्ड है तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करा दीजिए। सरकार का कहना है कि PAN 2.0 में अपग्रेड कर लेना ही समझदारी है। आप अपने नजदीकी NSDL/UTIITSL जाकर अपना पैन कार्ड अपडेट करा सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *