EaseMyTrip के इस फैसले से मालदीव टूरिज्म आया सकते में ,करी ये बड़ी अपील

Saroj kanwar
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव के तीन मंत्रियों के अपमानजनक टिप्पणियों के बाद से भारत और मालदीव के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । भारतीय पर्यटकों ने अपनी मालदीव ट्रिप कैंसिल शुरू कर दिया। मालदीव के प्रमुख पर्यटन निकाय ने भारत की ट्रैवलएग्रीगेटर EaseMyTrip से अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्लाइट बुकिंग फिर से खोलने की अपील की है।

भारतीय पर्यटकों के मामले में मालदीव टॉप पर है

मालदीव एसोसिएशन आफ टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटर्स MATATO मंगलवार को EaseMyTrip से “अफसोसजनक” टिप्पणियों पर ध्यान न देने के अपील करते हुए कहा कि वह सामान्य रूप से मालदीव के लोगों की भावनाओं को प्रतिबिंबित नहीं करते। इसके साथ EaseMyTrip के सीईओ निशांत पिट्टी को संबोधित बयान में मालदीव की अर्थव्यवस्था के लिए भारतीय पर्यटकों के महत्व को भी बताया गया है। कोरोना के बाद से भारतीय पर्यटकों के मामले में मालदीव टॉप पर है। मालदीव और भारत के बीच संबंधों को परिभाषित करने वाली स्थाई दोस्ती और साझेदारी के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हम चाहते हैं कि आप यह जाने की हमारे देश को जोड़ने वाले बंधन राजनीति से ऊपर है।

पर्यटन मालदीव की जीवन धारा है

<video controls src="<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Maldives Association of Travel Agents and Tour Operators writes to EaseMyTrip CEO Nishant Pitti to re-open flight bookings to Maldives <a href="https://t.co/ojCxpPar7b">pic.twitter.com/ojCxpPar7b</a></p>— ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/1744722098902458812?ref_src=twsrc%5Etfw">January 9, 2024</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">

हम अपने भारतीय समकक्षों को प्रिय भाई और बहनों के रूप में मानते हैं। पर्यटन मालदीव की जीवन धारा है ,जो हमारी सकल घरेलू उत्पाद में दो तिहाई से अधिक का योगदान देता है। इस क्षेत्र में काम करने वाले करीब 44000 माल आदिवासियों का जीविका देता है। पर्यटन पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव हमारी अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर डालने की क्षमता रखता है। MATATO ने भारतीय पर्यटनों को मालदीव के पर्यटन क्षेत्र की सफलता में एक अपरिहार्य शक्ति बताया जो गेस्ट हाउस और छोटे से मध्यम आकार के उद्योगों को अहम हायता देता है। मालदीव पर्यटन मंत्रलय के मुताबिक ,पिछले साल 2 लाख से ज्यादा भारतीयों ने मालदीव का दौरा किया और पिछले 2 सालों में साढे चार लाख से ज्यादा लोग मालदीव पहुंचे हैं। कोरोना महामारी के दौरान मालदीव उन देशों में शामिल था जो पर्यटकों के लिए खुला था उसे समय करीब 63000 भारतीय मालदीव घूमने पहुंचे थे। वहीं भारत से विवाद के बाद मालदीव के राष्ट्रपति ने चीन को अपना भरोसेमंद सहयोगी बताते हुए उनसे मालदीव में ज्यादा से ज्यादा पर्यटक भेजने की गुजारिश की है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *