Old Hit Song: 70 के दशक का किशोर कुमार और लता मंगेशकर का यह गाना आज के दौर में भी दे रहा है जीवन जीने की प्रेरणा, देखें वीडियो 

Saroj kanwar
3 Min Read

Inspirational Old Hindi Song: किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज में 70 के दशक में रिलीज हुए हिंदी गाने (Old Hindi song)  को सुनकर लोग आज के दौर में भी प्रेरित हो रहे हैं। यह गाना लोगों की मुश्किल दूर से निकलने में आज भी मदद कर रहा है। 24 अगस्त 1989 को रिलीज हुए सदाबहार हिंदी गाने (Evergreen Hindi song) ‘इक रास्ता है जिंदगी’ को लगभग 45 वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी लोग खूब सुन रहे हैं। 

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में 1979 में आई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म “काला पत्थर” का सदाबहार गाना (Evergreen Hindi song) ‘इक रास्ता है जिंदगी’ पिछले 45 वर्षों से लगातार लोगों को जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह गाना जितना खूबसूरत है उतना ही प्रेरणादायक (Inspirational Hindi song)  भी है। शशि कपूर का यह गाना आज भी करोड़ों लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

बॉलीवुड की सुपरस्टार शशि कपूर पर फिल्म आया गया था यह प्रेरणादायक गाना 

बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रेरणादायक गीतों (Inspirational Hindi songs) में से एक काला पत्थर फिल्म का किशोर कुमार और लता मंगेशकर (Kishore Kumar and Lata Mangeshkar song) की आवाज में गया गया ‘इक रास्ता है जिंदगी’ गाना सुपरस्टार अभिनेता शशि कपूर पर फिल्माया गया था। शशि कपूर (Shashi Kapoor) के दमदार अभिनय के चलते यह गाना आज भी टॉप लिस्ट में बना हुआ है। यह गाना हर उसे व्यक्ति को प्रेरणा दे रहा है, जो किसी कारण वश जीवन जीने से निराश हो गया है।

इस गाने को म्यूजिक राजेश रोशन द्वारा दिया गया था और सहीर लुधियानवी ने लिखे थे। बता दें कि 1979 में आई हिंदी फिल्म ‘काला पत्थर’ बॉलीवुड की एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में शशि कपूर के साथ शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, राखी, प्रवीन बॉबी और नीतू सिंह ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म के कई ऐसे हिट गाने हैं जो आज भी यूट्यूब पर लोगों द्वारा बार-बार देखे जा रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *