UP Weather Alert :यूपी के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, इन शहरों में होगी भारी बारिश

Saroj kanwar
3 Min Read

UP Weather Alert: यूपी में पूरी तरह सक्रिय हो चुके मानसून के बीच मौसम विभाग ने वर्षा का दायरा बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 136 मिमी वर्षा सोनभद्र के घोरावल में दर्ज की गई, जबकि श्रावस्ती में 110 मिमी वर्षा हुई।

इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 शहरों में रविवार से सोमवार के बीच बहुत भारी बारिश का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। इनमें लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर शामिल हैं।

कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी के भी कई जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को कई जिलों में धूप रही,जहां बारिश की उम्मीद थी। मौसम के मिजाज में बदलाव रविवार से दिखने लगेगा।


यहां भारी बारिश के आसार


लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।

यहां बिजली गिरने का डर


बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा आदि।

लखनऊ में पांच दिन झमाझम बारिश के आसार


मानसून के सक्रिय होते ही बारिश हुई लेकिन शनिवार को शहर में धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा। कहीं पर बूंदाबांदी तक नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।


अमौसी स्थित प्रादेशिक मौसम मुख्यालय के अनुसार सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश होने का भी अंदेशा है। रविवार को शहर के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 40 किमी प्रतिघंटा या इससे तेज हवा भी चल सकती है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार शाम से मध्य प्रदेश के उत्तर और यूपी के दक्षिण में परिस्थितियां बारिश के लिए ज्यादा अनुकूल हो गईं थीं। इसकी वजह कम हवा के दबाव के क्षेत्र का कमजोर पड़ जाना था। अब फिर से नए सिरे से प्रभाव में आ रहा है। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *