New Expressway: राजस्थान में 75 करोड़ की लागत से बनेगा नया सिक्स लेन हाईवे, प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

Saroj kanwar
2 Min Read

New Six Lane Highway In Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में सरकार एक और नया सिक्स लेन हाईवे बनाने जा रही है। इस हाइवे के निर्माण से प्रदेश में वाहन चालकों का सफर तो आसान होगा ही होगा साथ ही साथ यह एक्सप्रेसवे प्रदेश में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। पाठकों को बता दें कि राजस्थान सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को प्रदेश में बनने जा रहे नए  सिक्स लेन एक्सप्रेसवे की जानकारी दी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गुरुवार को लघु उद्योग भारती द्वारा भिवाड़ी में आयोजित 12वें भारतीय औद्योगिक मेले में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान प्रदेश के भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक 8.55 किमी लंबे चार-लेन मार्ग को छह-लेन में बदलने की बात कही। 

प्रदेश में औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान प्रदेश में बनने जा रहे नए सिक्स लेन हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद राज्य में औद्योगिक विकास को एक नई दिशा मिलेगी। प्रदेश के भिवाड़ी टोल से टपूकड़ा तक 8.55 किमी लंबे चार-लेन मार्ग को छह-लेन में बदलने के लिए सरकार लगभग 75 करोड रुपए (74.90 करोड़ रुपए) की राशि खर्च करेगी। इस परियोजना के तहत प्रदेश में सिक्स लेन हाईवे के साथ ड्रेनेज का भी निर्माण किया जाएगा। 
कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की और तेजी से बढ़ रहा है। 

इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र के साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी राज्य द्वारा नए कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सिक्स लेन हाईवे के निर्माण से प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के भी नए अवसर लेकर आएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *