New Bhojpuri Song: समर सिंह ने मानसून के मौसम में बढ़ाया पारा, नए भोजपुरी गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

Saroj kanwar
4 Min Read

Samar Singh New Song: भोजपुरी सिंगर समर सिंह के नए गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ ने आज रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ युट्युब चैनल पर आज रिलीज होते ही यह गाना इंटरनेट पर छा गया है। गाने को यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। कुछ ही घंटों में यह गाना (New Bhojpuri song) व्यूज के मामले में एक मिलियन पार पहुंच चुका है। यह गाना समर सिंह और खुशबू तिवारी की आवाज में हिंदी गाने (Hindi song) का रीमेक है। समर सिंह और खुशबू तिवारी की सुरीली आवाज के चलते ‘दिल पे चलाई छुरियां’ भोजपुरी गाने (Samar Singh New Bhojpuri song) को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 

गाने में समर सिंह का मौसम के साथ दिखाई दिया अलग अंदाज 

नए भोजपुरी गाने ‘दिल पे चलाई छुरियां’ में समर सिंह (Samar Singh) का भोजपुरी अभिनेत्री मौसम (Mausam) के साथ अलग ही अंदाज दिखाई दिया है। इस गाने में समर सिंह और भोजपुरी अभिनेत्री मौसम की बिल्कुल नेचुरल एक्टिंग देखने को मिली है। इस जोड़ी द्वारा किए गए लाजवाब डांस ने गाने में जान फूंक दी है। इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) के लिरिक्स विकी विशाल ने लिखे हैं और म्यूजिक रोशन सिंह ने दिया है। गाने को डायरेक्ट आशीष सत्यार्थी द्वारा किया गया है। हिंदीभाषी क्षेत्र में समर सिंह के इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

कुछ ही घंटे में यूट्यूब पर पहुंचा मिलियन पार

समर सिंह और खुशबू तिवारी की आवाज में यह खूबसूरत भोजपुरी गाना (Samar Singh Bhojpuri song)  यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में व्यूज के मामले में एक मिलियन पार पहुंच चुका है। यूट्यूब पर इस गाने (New Bhojpuri song) को देखने वाले लोगों की संख्या में लगातार धड़ाधड़ इजाफा हो रहा है। इस गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी ने तैयार किया है और कोरियोग्राफी का काम अंजू मौर्या द्वारा किया गया है। यूट्यूब पर 7 घंटे में ही इस गाने को 10 लाख 50 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 50 हजार के लगभग लाइक मिल चुके हैं। ‘

गाने को देखने के बाद फैंस द्वारा समर सिंह और इस भोजपुरी गाने की तारीफ में खूब कमेंट्स किया जा रहे हैं। एक यूजर्स निकालने की तारीख में लिखा, मैं पवन सिंह का फैन हुं, लेकिन ये गाना मुझे सुनने पर मजबूर कर दिया है। वहीं कुछ यूजर्स इस गाने को हिंदी गाने की कॉपी बात कर समर सिंह को ट्रोल भी कर रहे हैं। 

कुछ यूजर्स पत्थर बजाते हुए हिंदी गाने (Hindi song) ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाने के साथ इंटरनेट पर रातों-रात वायरल हुई राजू कलाकार (Viral Raju kalakar) को इस गाने में शामिल करने की बात भी कर रहे हैं। लेकिन व्यूज के मामले में समर सिंह के इस नए भोजपुरी गाने में रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *