Nepal PM: नेपाल में कौन बनेगा अंतरिम प्रधानमंत्री, तख्तापलट के बीच आया बड़ा अपडेट सामने, देखिए पूरी रिपोर्ट

Saroj kanwar
5 Min Read

Nepal PM Update: नेपाल देश में पिछले कुछ दिनों से तख्तापलट को लेकर चल रहा हिस्सा का दौर अब भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि आज बुधवार को नेपाल देश की बागडोर पूरी तरह से आर्मी द्वारा अपने कंट्रोल में लिए जाने के बाद कुछ हिस्सों में यह आंदोलन शांत नजर आ रहा है, लेकिन देश के ज्यादातर हिस्सों में अभी लूटपाट और आगजनी की घटनाएं जारी है। देश में हो रही आगजनी और लूटपाट की घटनाओं के बीच नेपाल की सेना ने 27 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया है। सेना का कहना है कि जिन 27 लोगों को गिरफ्तार किया है ये माहौल बिगाड़ने और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि इस तख्तापलट के बीच पूरी दुनिया के लिए सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि नेपाल देश का अब अंतरिम प्रधानमंत्री किसे बनाया जाएगा। देश में एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने हेतु अब अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। आज हम नेपाल देश के अंतरिम प्रधानमंत्री को लेकर आपको इस खबर के माध्यम से सबसे बड़ा और सबसे पहले अपडेट देने जा रहे हैं। 

नेपाल देश के अंतिम प्रधानमंत्री के रूप में तीन बड़े चेहरे आए सामने 

नेपाल में तख्तापलट के बाद सेना द्वारा देश का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेने के बाद अब थोड़ी शांति नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में देश के तीन बड़े चेहरे सामने आए हैं। इनमें सबसे पहला नाम बालेन शाह का आ रहा है। बालेन शाह नेपाल देश के रैपर और सिंगर होने के साथ-साथ मेयर भी हैं। इन्होंने अपने गीतों के माध्यम से नेपाल देश में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी आवाज उठाई थी।

आजकल बालेन नेपाल देश के युवाओं के आइडल बने हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवाओं की पहली पसंद होने के चलते देश के अंतरिम प्रधानमंत्री की दौड़ में बालेन पहले नंबर पर चल रहे हैं। 

दूसरा नाम है डॉ. सैंडुक रुइट... नेपाल देश के अंतरिम प्रधानमंत्री की दौड़ में डॉ. सैंडुक रुइट का नाम भी चल रहा है। 71 वर्षीय डॉ. रुइट नेपाल देश के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ हैं। इन्हें नेपाल देश में ‘दृष्टि के देवता’ के नाम से जाना जाता है। डॉ. रुइट द्वारा जेन-जी आंदोलन को समर्थन करने के बाद नेपाल देश के युवाओं के चहेते बन गए हैं। बता दें कि डॉ रुइट द्वारा सस्ती और सुलभमोतियाबिंद सर्जरी की तकनीक को देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब अपनाया गया है। आंखों की सर्जरी के लिए कई देशों के डॉक्टर अब महंगे उपकरणों के बजाय सस्ती ‘रुइट तकनीक’ अपनाने लगे हैं। 

डॉ ‘रुइट जेन-जी आंदोलन के समर्थक तो हैं ही साथ ही साथ ये सुदन गुरुंग के हामी नेपाल एनजीओ से भी जुड़े हैं। डॉ ‘रुइट को 2018 में भारत में पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अंतरिम प्रधानमंत्री की दौड़ में तीसरा नाम है कुलमान घिसिंग... ये नेपाल में इंजीनियर और प्रशासक भी हैं। इन्होने नेपाल देश में बिजली संकट और लोडशेडिंग खत्म करने के लिए काफी काम किया है। बिजली संकट को खत्म करने को लेकर इनके जज्बे को देखते हुए इन्हें नेपाल देश में ‘रोशनी के पुरोधा’ की उपाधि दी गई है। इन्होंने भारत में जमशेदपुर से अपनी ग्रेजुएट की डिग्री कंप्लीट की थी। कुलमान घिसिंग की उम्र 55 वर्ष है। पूर्व सरकार द्वारा कुलमान घिसिंग को नेपाल विद्युत प्राधिकरण से मार्च 2025 में कार्यकाल पूरा होने से पहले हटा दिया गया था।

जिसके बाद छात्र संगठन इनके पक्ष में आंदोलन पर उतर आए थे। इन्होंने जेन-जी को देश का भविष्य बताया था और अंतरिम सरकार में जेन-जी को प्रतिनिधित्व देने की बात भी कही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलमान घिसिंग भी अंतरिम प्रधानमंत्री की रेस में शामिल हैं। हालांकि जानकारी के अनुसार इस दौड़ में सबसे पहला नाम बालेन शाह का चल रहा है। बालेन युवा होने के साथ-साथ वर्तमान में मेयर भी हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *