अरब सागर में मछली पकड़ने वाले पाकिस्तान की 23 नागरिकों को सोमाली समुंद्री डकैतों से बचा लिया गया। शुक्रवार को इस घटना के बादबचाये गए पाकिस्तानी नागरिको ने ‘ भारत जिंदाबाद ‘के नारे लगाए। भारतीय नौसेना ने 29 मार्च को अरब सागर में एक साहसिक ऑपरेशन के बाद पाकिस्तानी मछुआरों को बचा लिया पाकिस्तान नागरिको ने भारत को धन्यवाद दिया और भारत जिंदाबाद के नारे लगाए।
नौसेना की विशेष्ज्ञ की टीम ने उन्हें नौ हथियारबंद डाकुओ से बचाया
भारतीय नौसेना की विशेष्ज्ञ की टीम ने उन्हें नौ हथियारबंद डाकुओ से बचाया। नौसेना की टीम ने मछुआरों को जहाजअल-कंबर की स्वच्छता और उसकी समुद्र में उपयोग की योग्यता की पूरी भी की। बचाये गए ईरानी झंडे वाले मछुआरों के जहाज का पाकिस्तान चालक दल समुद्री डाकुओं से बचाए जाने के बाद अरब सागर में भारत जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए ।
बताया गया है कि 28 मार्च कुछ देर शाम मछुआरों के जहाज पर समुद्री डकैती की संभावित घटना के इनपुट मिले । इस पर समुद्री सुरक्षा अभियान के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया। घटना के समय मछुआरों का जहाज सोकेट्रा से लगभग और से लगभग 90 नॉटिकल माइल दक्षिण पश्चिम में था। बताया गया कि उस पर 9 सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। अपहृत फिशिंग जहाज 29 मार्च को रोक लिया गया थ। भारतीय नौसेना ने बयान में कहा कि ,वह क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के बावजूद नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।