MP Weather Alert: मप्र में 6 सिस्टम हुए एक्टिव, इन 5 जिलों में 4 दिन तक होगी तूफानी बारिश

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। आज मानसून के वजह से राज्य में चार लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के वजह से नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है। लगातार होने वाली बारिश लोगों के लिए परेशानी बन गई है।

आज मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन,जबलपुर, ग्वालियर,गुना, रतलाम,मंदसौर,नीमच,राजगढ़, धार,नर्मदा पुरम, मंडला,सीधी, डिंडोरी और हरदा में भारी बारिश हुई।बारिश होने की वजह से परेशानियां भी बढ़ने लगी है। नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है।


 मध्य प्रदेश में 6 सिस्टम हुए एक्टिव 


 मध्य प्रदेश के मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने जानकारी दिया कि अभी मध्य प्रदेश में 6 सिस्टम एक्टिव है। झारखंड के पास लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, राजस्थान में भी हवा का चक्रवात बना है वही उत्तर पूर्व की दिशा में भी एक सिस्टम एक्टिव है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश में तूफानी बारिश हो रही है।


 मध्य प्रदेश के कई जिलों में 28 जुलाई से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। लगभग 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा।


 इन जिलों में बिगड़े हालात


 मध्य प्रदेश के मालवा में बारिश के वजह से नदी नाले उफान मारने लगे हैं। नीमच के उपवंती पुलिया को पार करते समय दो बाइक सवार बह गए जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। वही शिवपुरी के देवरी सिनावल में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।


 इन जिलों में चार दिनों तक होगी भारी बारिश 


 मौसम वैज्ञानिको ने मध्य प्रदेश के रतलाम,इंदौर,सीधी, भोपाल, पंचमढ़ी, गुना में अगले चार दिनों तक तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले चार दिनों तक तूफानी बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो कई जिलों में बारिश होने से अभी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *