MP Weather: मप्र में एक साथ कई सिस्टम हुए एक्टिव, इन 15 जिलों में अगले 48 घंटे में होगी घनघोर बारिश 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP Weather: मध्य प्रदेश में कुछ समय से मानसून रोता हुआ था लेकिन एक बार फिर से मानसून ने धमाकेदार एंट्री ली है। राज्य केके जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज कई जिलों में हल्की बारिश हुई लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने कल 15 अगस्त को मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राज्य में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव हो गए हैं जिसकी वजह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो भारी बारिश की वजह से एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। तेज जिलों में एक साथ मानसून के एक्टिव होने से लगातार बारिश हो रही है।


पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच, तो भोपाल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, नौगांव, सतना, सीधी, सिवनी, शाजापुर समेत कई जिलों में 15 अगस्त को तूफानी बारिश होने वाली है।

ट्रफ साइक्लोन सर्कुलेशन एक्टिव


मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव हैं। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया यानी कम दबाव का क्षेत्र एक्टिव हो गया है। वहीं तीन ट्रफ भी एक्टिव हैं। अगले चार दिन में सिस्टम और स्ट्रांग हो जाएगा, जिसके चलते एमपी के कई जिलों में अति भारी से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े में एमपी के कई जिलों में अगस्त में होने वाली औसत बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *