MP News: शर्मसार: पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, घर में करवाई डिलीवरी फिर नवजात को झाड़ियों में फेंक भाग गया

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश राज्य के खरगोन जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़ियों में नवजात बालिका मिलने के मामले में पुलिस ने उसकी नाबालिग मां का पता लगा लिया है। नाबालिग बेटी से उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था। इससे बेटी का जन्म हुआ। पुलिस ने दुष्कर्म व बच्ची को फेंकने के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। 4 अगस्त को महेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में नवजात बालिका झाड़ियों में पड़ी मिली थी। इसके मुंह, नाक व हाथ को चीटियों ने नुकसान पहुंचाया था। ‘

महेश्वर टीआई जगदीश गोयल ने स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को जिला अस्पताल रैफर करवाया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी धर्मराज मीना ने बताया विवेचना के दौरान पता चला कि यह बच्ची एक 16 वर्षीय नाबालिग की है। वह बेहद कमजोर स्थिति में पाई गई। इसलिए उसे प्राथमिक तौर पर वन स्टाप सेंटर में भर्ती कराया गया। इस मामले में और जानकारी जुटाई। नाबालिग ने बताया वह व उसके पिता गुजरात के राजकोट क्षेत्र में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके चलते इस बालिका का जन्म हुआ। उसके पिता ने ही उसकी डिलीवरी घर में कराई। इस दौरान वह बेहोश हो गई थी। पिता ने ही नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंका व उसे इस हालत में छोड़कर गायब हो गया। पिता के जाने के बाद नाबालिग ने घर का अनाज बेचकर कुछ राशि जुटाई। इसके बाद एक रिश्तेदार को फोन लगाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

एसपी ने बताया नाबालिग के कथन कोर्ट में कराए गए हैं। साथ ही आरोपी पिता को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट पेश करने पर इसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया नवजात, नाबालिग पीड़िता व उसके पिता के डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। नाबालिग पीड़िता को फिलहाल उसकी मर्जी मुताबिक उसके एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया है। वह बार-बार अपनी बेटी के बारे में पूछ रही थी। फिलहाल समझाइश दी गई है। उधर अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नवजात को एमटीएच इंदौर भेजा था। वहां वह फिलहाल वेंटिलेटर पर है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *