Mp news: लाडली बहनों को आज मिलेगा राखी का गिफ्ट, आएंगे 1859 करोड रुपए

Saroj kanwar
1 Min Read

रक्षाबंधन पर्व के  को महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना के बढ़े हुए 1500 रुपए जमा होंगे। राजगढ़ के नरसिंहगढ़ जिले में योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसमें सीएम 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 1859 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले घोषणा की थी कि रक्षाबंधन के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में हर महिला को 250 रु शगुन के अतिरिक्त मिलेंगे।

भाई दूज से हर महीने मिलेंगे ₹1500

प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि दीपावली के बाद भाई दूज से सभी लाड़ली बहनों को ₹1250 की बजाय ₹1500 प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक यह राशि बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह करना है। फिलहाल इस योजना में हर महीने 1500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *