Mp news : मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत इंदौर-उज्जैन रूट से होगी,7 सहायक कंपनियों का गठन किया

Saroj kanwar
2 Min Read

यह कंपनियां सिटी बस के साथ अंतर शहरी बसों का संचालन भी करेंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के सभी संभागों में ट्रैफिक सर्वे करवाया जा रहा है। इसी आधार पर नए बस रूट तय किए जाएंगे। इन रूट्स पर यात्री संख्या व दबाव के अनुसार फ्रिक्वेंसी भी निर्धारित की जाएगी, जिससे बसों की संख्या तय की जा सकेगी। इंदौर-उज्जैन संभाग में यह काम अंतिम चरणों में है। जबलपुर व सागर में काम चल रहा है। इसके बाद भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर व चंबल संभाग में रूट सर्वे होगा।

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत इंदौर-उज्जैन रूट से होगी। सरकार ने राज्य स्तरीय कंपनी के साथ 7 सहायक कंपनियों का गठन किया है। यह कंपनियां प्रमुख शहरों में सिटी बसें भी चलाएंगी। राज्य स्तरीय कंपनी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। बसों का संचालन और प्रबंधन कंपनी की निगरानी में पीपीपी मॉडल पर होगा।

वर्तमान में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा और ग्वालियर सिटी बस कंपनी के शेयर होल्डिंग में परिवर्तन कर नई कंपनियां बनाई गई हैं।

यह कंपनियां सिटी बस के साथ अंतर शहरी बसों का संचालन भी करेंगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के सभी संभागों में ट्रैफिक सर्वे करवाया जा रहा है। इसी आधार पर नए बस रूट तय किए जाएंगे। इन रूट्स पर यात्री संख्या व दबाव के अनुसार फ्रिक्वेंसी भी निर्धारित की जाएगी, जिससे बसों की संख्या तय की जा सकेगी। इंदौर-उज्जैन संभाग में यह काम अंतिम चरणों में है। जबलपुर व सागर में काम चल रहा है। इसके बाद भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर व चंबल संभाग में रूट सर्वे होगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *