MP News: मप्र राज्य का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनकर हुआ तैयार, 23 अगस्त को होगा लोकार्पण

Saroj kanwar
1 Min Read

New Flyover MP: मध्य प्रदेश राज्य के सबसे बड़े फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह फ्लाईओवर बनकर अब आमजन को अपनी सेवाएं देने हेतु बिल्कुल तैयार है। बता दें कि 
जबलुपर शहर में प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर बनाया गया है।  जिसका लोकार्पण 23 अगस्त को होने जा रहा है। इस ब्रिज के शुरू होने से जबलपुर के लोगों को जाम के झाम से निजात मिलेगी। दमोह नाका से मदन महल तक बने 6.855 किलोमीटर लंबाई वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को 1052 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार किया है। रेलवे स्टेशन के ऊपर बने केबल स्टे ब्रिज के साथ इस ब्रिज की सुंदरता यहां गुजरने वालों को आकर्षित करेगी। इसी तरह 10 नवंबर 2024 को लोकार्पित कटंगा फ्लाईओवर ने स्थानीय यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया। गोरखपुर-कटंगा क्रॉसिंग पर स्थित यह पुल सदर और ग्वारीघाट रोड को जोड़ता है और लगभग 15.89 करोड़ की लागत से तैयार हुआ। यह ब्रिज शहर में होने वाले विकास कार्यों की बड़ी शुरूआत है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *