MP News: मप्र के इस शहर में बनेगा एक नया इंडस्ट्रियल हब, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।  राज्य के रतलाम जिले को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार के इस कदम से न सिर्फ अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके साथ ही साथ रतलाम जिले के प्रॉपर्टी के रेट में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

 रतलाम में बनेगा औद्योगिक निवेश केंद्र


 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा रतलाम जिले में औद्योगिक निवेश केंद्र बनाया जाएगा जो कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पास विकसित होगा। यह जगह दिल्ली और मुंबई दोनों महानगरों के बीचों-बीच स्थित है इसलिए सरकार यहां इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी कर रही है।


 इस जगह की एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी है जिसके वजह से सफर में भी लोगों को परेशानी नहीं होगी। यहां लोगों के लिए सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।


 1466 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब 


 रतलाम जिले में बनने वाला यह औद्योगिक क्षेत्र लगभग 1466 हेक्टेयर जमीन पर बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यहां सोलर एनर्जी, फार्मास्यूटिकल, लॉजिस्टिक्स और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टरों के लिए विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। इससे रतलाम एक औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा।


 सरकार के द्वारा इस विशाल परियोजना के माध्यम से रतलाम जिले को एक नई पहचान दी जाएगी साथ ही इस मल्टी स्पेशलिस्ट इंडस्ट्रियल जोन में परिवर्तित किया जाएगा।


 लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार


 सरकार के इस कदम से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यहां विभिन्न तरह की परियोजनाओं का स्थापना किया जाएगा जिससे रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी और इससे राज्य की बेरोजगारी दर भी कम हो जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *