MP News: मध्य प्रदेश में दो चरणों में होगी जनगणना, सरकार ने स्टेट टेबल कमेटी की गठित 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: पूरे देश में 2027 जनगणना की तैयारी शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश में दो चरणों में जनगणना होगी। मोहन सरकार ने इसके लिए स्टेट लेवल की कमेटी गठित की है जिसमें कई बड़े अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। आपको बता दे इस कमेटी की कमान मुख्य सचिव के हाथों में दी जाएगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश के सभी जिलों और विभागों में इस काम को समय बाद तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि समय से रिपोर्ट सौंप जा सके।

दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा ट्रेनिंग का काम


 जनगणना के इतने बड़े अभियान में हजारों कर्मचारियों को लगाया जाएगा इसके लिए सरकार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने वाली है।ट्रेनिंग की रूपरेखा तैयार कर दी गई है।मोहन सरकार ने जानकारी दिया कि 31 दिसंबर 2025 तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग दे दिया जाएगा।


 ट्रेनिंग के दौरान अधिकारियों को जनगणना से जुड़े नए नियम के बारे में बताया जाएगा इसके साथ ही डाटा कलेक्शन के तरीके और डिजिटल माध्यमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।फील्ड में कैसे जनगणना करना है इसके बारे में जानकारी दी जाएगी।

 2021 में टल गई थी जनगणना


 हर 10 साल में होने वाली जनगणना का काम साल 2021 में ही होने वाला था लेकिन उसे समय देश कोरोना लॉकडाउन से जूझ रहा था जिसके वजह से हर घर में जाकर सर्वे करना आसान नहीं था। यही वजह थी कि सरकार में से रद्द कर दिया गया।

 मध्य प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 2026 में होगा जो कि लगभग 30 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा वहीं 2027 में इसका दूसरा चरण होगा जिसमें सभी व्यक्ति का डाटा परिवार की स्थिति और अन्य विस्तृत जानकारी इकट्ठी की जाएगी जिसे समाप्त करने के लिए 20 दोनों का समय रखा गया है। मोहन यादव ने जनगणना में कोई लापरवाही  नहीं बरतनी का आदेश दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *