MP NEWS: मध्य प्रदेश के 250 से अधिक निजी स्कूलों की मान्यता रद्द, लगेगा ताला, देखें लिस्ट

Saroj kanwar
2 Min Read

MP private school : मध्य प्रदेश सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर बड़ा एक्शन लिया , 250 से अधिक स्कूलों की मान्यता रद्द कर इन पर ताला लगाने की तैयारी हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन स्कूलों की जमीन से जुड़े दस्तावेजों में काफी गड़बड़ी मिली है। जिसके चलते इन स्कूलों की मान्यता रद्द करने का फैसला लिया गया है । अब इस में सवाल यह उठता है कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा।

मिली जानकारी के अनुसार इन प्राइवेट स्कूलों के संचालकों की तरफ से की गई अपीलों को भी शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने खारिज कर दिया है ।
इसके बाद लोक शिक्षण 9 माध्यमिक शिक्षण DPI  के आयुक्त शिल्पा गुप्ता की तरफ से लगभग 250 स्कूलों की मान्यता को रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जमीन संबंधी कागजों में कमी

सूचना के अनुसार, प्रदेश के लगभग 250 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी गई है. इनमें से राजधानी भोपाल के भी 12 स्कूल शामिल बताए जा रहे हैं. जिनमें अंकुर हायर सेकेंडरी, सेवन हिल्स, प्रीति हायर सेकेंडरी स्कूल, राज पुष्पा, पार्थ और ज्ञान कृष्णा समेत अन्य स्कूलों की मान्यता जमीन संबंधित नियमों को पूरा न करने के चलते रद्द कर दी गई है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *