MP News: मध्य प्रदेश के इन जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट जारी, चलेंगी तूफानी हवाएं 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है जिसके बाद राज्य में जल तांडव देखने को मिल रहा है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 48 घंटे के बाद मध्य प्रदेश में एक और लो प्रेशर एरिया बनेगा जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिलेगी। राज्य के कई जिलों में 21अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक झमाझम बारिश होगी।

 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। झमाझम होने वाली बारिश एक बार फिर से लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। बीते शनिवार को भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई जिसकी वजह से जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। 


 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 अगस्त को मध्य प्रदेश के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट अति भारी बारिश होगी।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में मौसम वैज्ञानिको ने येलो अलर्ट जारी किया है।

 24-25 अगस्त को ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़,छतरपुर, दमोह, सतना, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

 26-29 अगस्त तक मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, शहडोल, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर और सिंगरौली में भी हल्की बारिश हो सकती है।

 नर्मदा नदी में पानी का बढ़ा बेग 

 लगातार होने वाली बारिश की वजह से नर्मदा नदी में पानी रेट लिमिट पर कर चुकी है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। झमाझम होने वाली बारिश की वजह से परेशानियां बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। झमाझम बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *