MP News:  मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मोहन सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, जल्द मिलेगी ट्रेनिंग

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई खास योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके।


 महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹5000

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹5000 का इंसेंटिव दिया जाएगा।  ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को गारमेंट सेक्टर के लिए ट्रेनिंग भी दिया जाएगा और इसके लिए अलग से ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा।


 आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गारमेंट सेक्टर की ट्रेनिंग लेकर  महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी साथ ही सरकार उन्हें ₹5000 की इंसेंटिव भी देगी ताकि महिलाएं अपना खर्च खुद उठा सके।


कई सरकारी विभागों में होगी बहाली

 मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सरकारी विभागों में बहाली होगी। जल्द ही वैकेंसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इसमें महिलाओं को विशेष आरक्षण का प्रावधान भी किया जाएगा।

 मध्य प्रदेश सरकार चलाती है लाडली बहना योजना 

 मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि दी जाती है।


 हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है हमारी बहनें : CM मोहन यादव


 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी बहने हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर रही है। पहले भी मुख्यमंत्री का चुके हैं कि हमें पूरा भरोसा है कि हमारी लाडली बहने योजना की राशि सही जगह पर उपयोग करती हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *