MP news :  मध्य प्रदेश की आठ सिंचाई परियोजनाओं को केंद्र सरकार की मिली सहमति

Saroj kanwar
1 Min Read

MP NEWS :जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गुरुवार को केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री सिलावट ने मप्र की आठ सिंचाई परियोजनाओं की वन एवं पर्यावरण स्वीकृति के लिए मंत्री यादव को पत्र भेंट किया। मंत्री यादव ने तुरंत सहमति देते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर मंत्री सिलावट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मंत्री यादव को धन्यवाद दिया। मंत्री सिलावट ने बताया कि कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने का जो सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखा है, उसे पूरा करने और प्रदेश के हर किसान के खेत तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लिए जल संसाधन विभाग प्रतिबद्ध है।

मां रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना डबरा, दतिया

लोअर और वृहत परियोजना अशोक नगर एवं शिवपुरी

चेंटीखेड़ी परियोजना श्योपुर

मुँझिरी वृहत परियोजना शिवपुरी, श्योपुर
– कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना सागर, छिंदवाड़ा

कंपलेक्स बैलेंसिंग रिजर्वायर छिंदवाड़ा

सोनखेड़ी लघु सिंचाई परियोजना बड़वानी और दाममखेड़ा- लघु सिंचाई योजना खरगोन।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *