MP News: भोपाल के आठ मेट्रो स्टेशनो का एमडी ने किया निरीक्षण, इन स्टेशनों पर मिलेंगी ये 10 विशेष सुविधाएं 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News:  भोपाल के सुभाष नगर से एमसी के बीच 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो की टेस्टिंग की जा रही है। पिछले कई दिनों से रोजाना तीन से चार घंटे तक लगातार मेट्रो ट्रैक पर दौड़ रही है और इन सभी मेट्रो को 10 से 15 फेरें तक लगवाए जा रहे हैं। यह टेस्टिंग नॉन स्टॉप ही किया जा रही है ताकि जल्द से जल्द मेट्रो का उद्घाटन किया जा सके।

  सामने जानकारी के अनुसार मेट्रो रेल सेफ्टी के निरीक्षण बिंदुओं के अंतर्गत एचडी मेट्रो चैतन्य कृष्ण ने एम्स से सुभाष नगर स्टेशन और डिपो का निरीक्षण किया यहां पर उन्होंने विभिन्न कार्यों को देखा। स्टेशन पर अब लोगों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी।


स्टेशन पर सुविधाएं और सुरक्षा


-यात्रियों का प्रवेश और निकास भीड़-भाड़ रहित रखने चौड़े गलियारे

-पर्याप्त संख्या में सीढ़ियां, लिफ्ट और एस्केलेटर

-पूरे स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरे

-फायर एक्सटिंग्विशर, आपातकालीन सहायता बटन और फर्स्ट एड किट्र

-प्लेटफॉर्म पर स्क्रीन डोर है जो ट्रेन आने पर ही खुलते हैं व यात्रियों को ट्रैक पर गिरने से बचाते हैं

-प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर, सामान की स्क्रीनिंग मशीन

-नेत्रहीन यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि में लिखे संकेत और फर्श पर विशेष टाइल्स

-डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड व घोषणा प्रणाली

-पूरे स्टेशन पर रूट मैप और दिशा-निर्देश के लिए स्पष्ट संकेत

-स्मार्ट कार्ड और क्यूआर-कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम है

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन की खास बातें
-08 मेट्रो स्टेशन के लिए काम नवंबर 2021 में शुरू हुआ

-300 वर्गमीटर दायरे का एक स्टेशन

-150 मीटर लंबाई और 20 मीटर की चौड़ाई का स्टेशन बना है

-53.25 करोड़ रुपए लागत एक स्टेशन की है

-426 करोड़ रुपए की बड़ी राशि इनपर खर्च की जा रही है

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *