MP News: जबलपुर शहर में बना देश का पहला खेल मास्टर प्लान, 2035 तक हर मोहल्ले में विकसित होंगी खेल सुविधाएं

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर शहर में देश के पहले खेल मास्टर प्लान के तहत 2035 तक हर मोहल्ले में बच्चों के लिए खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई गई है। जबलपुर में खेल सुविधाओं का आधुनिकीकरण तेजी से हो रहा है। एक नई शुरुआत के तहत शहर में 500 करोड़ की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इसके अलावा जबलपुर ने देश का पहला खेल मास्टर प्लान तैयार कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह मास्टर प्लान भारत सरकार के नर्सिंग नेबरहुड चैलेंज 2.0 के अंतर्गत तैयार किया गया है। हाल के वर्षों में जबलपुर में खेल अधोसंरचना और प्रतिभा निखारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। शहर में बहुउद्देश्यीय खेल परिसर, इंडोर स्टेडियम और आधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण हुआ है, जिससे आयोजनों में आसानी हुई है।

बच्चों का होगा शारीरिक विकास 

सरकार द्वारा जबलपुर शहर में देश का पहला खेल मास्टर प्लान शुरू करने के बाद सबसे ज्यादा फायदा इसका बच्चों को मिलेगा। खेल मास्टर प्लान से बच्चों की प्रतिभा तो निखर कर सामने आएगी ही आएगी साथ ही साथ यह प्लान बच्चों के शारीरिक विकास के लिए भी अहम कड़ी साबित होगा।

इसके अलावा बच्चों को घर के पास खेल सुविधाएं मिलने से अपने खेल में भी निखार ला सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाना और उनकी प्रतिभा को निकालना है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की जबलपुर शहर में मोहन यादव सरकार काफी तेजी से विकास कार्य करवा रही है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जबलपुर शहर को मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाने की घोषणा भी की है। वर्तमान में प्रदेश में भोपाल और इंदौर दो शहरों को ही सरकार द्वारा मेट्रोपॉलिटन सिटी का दर्जा दिया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *