MP News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए मप्र के इस जिले में खुलेगा केला रिसर्च सेंटर, इन गांवो में नई सड़कों का होगा निर्माण

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक केला अनुसंधान केंद्र की मांग की गई है। इसके लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की गई है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात की  है।

 केला अनुसंधान केंद्र बनाने के साथ-साथ राज्य में ग्रामीण सड़क बनाने की मांग भी की गई है। ग्रामीण सड़कों का निर्माण होने से राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा इसके साथ ही साथ  गांव का भी विकास होगा।

बुराहनपुर है केला उत्पादक जिला- सांसद पाटिल


सांसद ने बताया कि बुरहानपुर जिला केला उत्पादक हैं। एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत केला फसल का चयन किया गया हैं। यहां पर लगभग 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती की जा रही है, वर्तमान में बुरहानपुर एवं आस-पास कोई केला अनुसंधान केन्द्र (Banana Research Center) नहीं हैं।

अनुसंधान केंद्र से यह लाभा मिलेगा


अनुसंधान केंद्र की स्थापना से चार प्रमुख क्षेत्रों में उ‌द्यानिकी फसलों में सुधार, फसल उत्पादन, फसल कटाई के बाद प्रबंधन व उत्पादित फसलों के संरक्षण पर काम कर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। अनुसंधान में टिश्यू कल्चर, जैव प्रौ‌द्योगिकी, मृदा विज्ञान, पोषक तत्व प्रबंधन, शरीर विज्ञान, जैव रसायन, क्रीडा विज्ञान, सुत्रकृमि, शुष्म जीवाणु, वायरल विकृति विज्ञान और कटाई के बाद प्रौ‌द्योगिकी अनुसंधान के लिए अच्छी तरह सुसज्जित प्रयोगशाला भी स्थापित होती है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

इन गांवों की सड़क बनाने का प्रस्ताव


सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया कि आमगांव से शंकरपुरा फाल्या, बाड़ा जैनाबाद से बाड़ा टांडा, बाकड़ी से बोमल्या पाट, बाकड़ी से नाडियामाल, बाकड़ी से नवाड़ ढाना, बाकड़ी से कोयलपानी, बाकड़ी से रिचुधाना, बाकड़ी से अंबापानी, चाकबारा से नवलसिंग फाल्या, चाकबारा टाडा, चिडियामाल से इसराम फाल्या, हैदरपुर से गोथान मोहल्ला, हैदरपुर से छोटा तालाब मोहल्ला, हथनी चिडिय़ापानी मार्ग, जामन्या से जवानसिंह फाल्याख् ग्राम एकलारा से सुधीर ओंकार के खेत तक, ग्राम दर्यापुर कलां बालिका छात्रावास से फोपनार फाटे तक, जसोदी मेन रोड से युवराज भगवान के खेत तक, जलगांव जामोद रोड से तारापाटी तक, ग्राम मोरदड मेन रोड से पंचायती ट्यूबवेल तक, ग्राम सिरसोदा में उत्तम बंशी के खेत से गोकुल बालु के खेत तक, ग्राम असीर में धूलकोट रोड से बरु नाला, धूलकोट मैन से देशमुखी फाल्या तक, ग्राम उमरदा पुरुषोत्तम मनोहर चौधरी के खेत से डिगम्बर महाजन के खेत तक, ग्राम सांईखेडाकला से ग्राम सायर तक, नसीराबाद फाटे से विष्णु सेठ के खेत तक, निम्ना लालटेकरी से मुनर्सिंग नहारसिंह के खेत तक, ग्राम मोरदड खुर्द में प्रभु श्रावण के खेत से दारुखोरया के खेत तक नवीन मार्गों की स्वीकृति के लिए पत्र सौंपा। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *