MP News: इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों के सचिव, उप सचिव, आयुक्त और अपर आयुक्त बदले, देखिए मप्र शासन द्वारा जारी पूरी लिस्ट 

Saroj kanwar
2 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश राज्य में एक बार फिर सरकार ने कई बड़े अधिकारियों का तबादला किया है। मप्र शासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार प्रदेश में सचिव, अपर सचिव, आयुक्त, अपर आयुक्त, अपर कलेक्टर और कार्यकारी संचालक के नवीन पदस्थापना हेतु आदेश जारी किए गए हैं। इस सूची के अनुसार श्री विशेष गढ़पाले (2008), पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत को अब सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती वंदना वैद्य (2009), (संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएँ, मध्यप्रदेश एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (MAPCET) तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम, भोपाल तथा संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)) को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश वित्त निगम, इंदौर की जिम्मेवारी दी गई है। 

श्री गजेन्द्र सिंह नागेश (2016), (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सिंगरौली) को गुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, नरसिंहपुर की जिम्मेदारी और श्री गुरू प्रसाद (2017), (प्रबंध संचालक, स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान), मध्यप्रदेश, भोपाल तथा संचालक, राज्य कम्प्यूटर सिक्युरिटी इंसीडेंट रिस्पॉस टीम (SCSIRT) भोपाल (अतिरिक्त प्रभार)) को मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है। वहीं श्री दिव्यांक सिंह (2017), (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी, इंदोर) को अब अपर आयुक्त,
नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल का कार्यभार दिया गया है। सुश्री तपस्या परिहार (2018), (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छतरपुर) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, कटनी का कार्यभार दिया गया है। मप्र शान द्वारा जारी की गई पूरी सूची हम इस खबर के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहे हैं। आप उसमें पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं -:

 बड़े अधिकारियों का तबादला 1
 बड़े अधिकारियों का तबादला  2list
TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *