MP Board Supplementary Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल करीब 3.3 लाख छात्र बेसब्री से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों में बड़ी संख्या में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी शामिल हैं जो कॉलेज एडमिशन के लिए रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
कब तक आ सकता है सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025?
MPBSE से जुड़े सूत्रों के अनुसार पूरक परीक्षाओं का परिणाम जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह तक जारी हो सकता है। इस वर्ष 17 जून से 5 जुलाई के बीच पूरक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं और उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 20 जुलाई तक पूरी कर ली गई है। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब तकनीकी प्रक्रिया के तहत रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी चल रही है।
3.3 लाख छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार पूरक परीक्षाओं में करीब 3 लाख 30 हजार छात्रों ने भाग लिया। इनमें से सबसे अधिक संख्या 12वीं कक्षा के छात्रों की थी। इन छात्रों को कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए रिजल्ट की आवश्यकता है। ऐसे में MPBSE Supplementary Result 2025 के जल्द जारी होने की उम्मीद सभी छात्र और अभिभावक कर रहे हैं।
रिजल्ट देखने के लिए किन वेबसाइटों पर जाएं?
जैसे ही परिणाम घोषित होगा। छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में रिजल्ट देखने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में धैर्य रखें या कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
MP Board Supplementary Result 2025 ऐसे करें चेक
छात्र निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना MP Board 10th, 12th Supplementary Result 2025 देख सकते हैं:
- MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Class 10th, 12th Supplementary Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर रखें।
पूरक परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए क्या है आगे की प्रक्रिया?
MPBSE द्वारा रिजल्ट जारी होने के बाद जो छात्र सफल हो जाएंगे उन्हें कॉलेज एडमिशन के लिए संबंधित संस्थानों में आवेदन करना होगा। वहीं, जो छात्र फिर से अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। उनके लिए बोर्ड की ओर से अगली योजना या विशेष परीक्षा की जानकारी बाद में दी जा सकती है।छात्रों के लिए सलाह: रिजल्ट आते ही रखें ये चीजें तैयार
- अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर पहले से तैयार रखें।
- रिजल्ट वेबसाइट को बुकमार्क कर लें ताकि घोषणा होते ही आप तुरंत पहुंच सकें।
- रिजल्ट डाउनलोड करते समय नेट कनेक्शन मजबूत रखें और धैर्य रखें।
संबंधित जानकारी के लिए कहां करें संपर्क?
अगर किसी छात्र को रिजल्ट देखने में तकनीकी दिक्कत होती है या कोई अन्य समस्या आती है, तो वह MPBSE हेल्पलाइन या बोर्ड कार्यालय से संपर्क कर सकता है। साथ ही स्कूलों के जरिए भी सहायता ली जा सकती है।