MP में यहां बनेगा राज्य का पहला ‘सिटी म्यूजियम’, टूरिस्टो  के लिए की जाएगी आधुनिक व्यवस्थाएं

Saroj kanwar
1 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश में पहले सिटी म्यूजियम बनने वाला है। राजधानी भोपाल के मोती महल को 20 करोड रुपए की लागत से म्यूजियम में तब्दील किया जाएगा। दो मंजिला महल का जीर्णोद्धार कर 11 गैलरी बनाई जाएगी जिसमें भोपाल और प्रदेश के ऐतिहासिक सांस्कृतिक भौगोलिक छटा को आधुनिक तकनीक से दर्शाया जाएगा।

 म्यूजियम में आने वाले टूरिस्टो को ऑडियो विजुअल गाइड और QR कोड स्कैनर जैसी सुविधाएं दी जाएगी। इसको स्कैन करते ही आपको हिंदी अंग्रेजी में पूरी जानकारी आसानी से मिलेगी।


 पर्यटन विकास निगम के एचडी इलैया राजा टाइम जानकारी दिया कि 178 साल पहले भोपाल की पहली महिला शासक कुदसिया बेगम की बेटी सिकंदर बेगम ने मोती महल का निर्माण करवाया था।

दिखेंगी राजा भोज की जीवनी

 इस महल की दूसरी विंग में भोजी संग्रहालय का निर्माण किया जा रहा है। राजा भोज के जीवन,पराक्रम, शिक्षा, जन कल्याण के कार्यों की झलक यहां दिखेगी। यह मध्य भारत के पुरातत्व खोजो प्राचीन मूर्तियां मंदिरों के अवशेष और नवाबी काल की कला भी दिखाएंगी । यहां आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी ताकि लोग आसानी से यहां घूम सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *