MP में मानसून की वापसी! इन 14 जिलों में घनघोर बारिश का अलर्ट जारी, 60km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

Saroj kanwar
2 Min Read

MP weather update: मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ गया था लेकिन एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है।

 14 अगस्त से 16 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 15 अगस्त को राज्य के कई जिलों में झूमकर बदरा बरसेंगे ।

राजधानी में मंगलवार को भी बादलों की स्थिति रही है। इस दौरान कभी हल्की धूप भी खिली। राज्य के कई जिलों में आज उमस भरी गर्मी परेशान करेगी वहीं कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।

 भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 से 16 तारीख तक मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होगी जिसकी वजह से राज्य में तूफानी बारिश हो सकती है। तो आईए जानते हैं किन जिलों में होगी भारी-बारिश…

 हल्की बारिश का अलर्ट


भारी बारिश और वज्रपात- रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, रीवा, सतना, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, पांढुर्णा।

तेज आंधी के साथ भारी बारिश

भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर ।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *