MP में प्राथमिकता के आधार पर होंगे विकास कार्य, पार्षद बनाएंगे विकास कार्यों की सूची, इस जिले में हुआ करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का भूमि-पूजन 

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: मध्यप्रदेश राज्य में प्राथमिकता के आधार पर जिलों में सरकार द्वारा विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में मोहन यादव सरकार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों की सूची बनाकर प्रदेश में विकास परियोजनाओं को पूरा करेगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश के घर कौन जिले में कल करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। बता दें कि खरगोन नगर के 2.34 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन शनिवार को नगर पालिका परिसर में किया गया। इस दौरान विधायक सचिन बिरला, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता बिरला सहित पार्षदों ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके तहत 9.58 लाख रुपए से दीनदयाल रसोई निर्माण, 32.5 लाख रुपए से नगर पालिका कैंपस में सीसी रोड, पेवर ब्लॉक, वार्ड 1 व 2 में 5.5 लाख रुपए से नाला, वार्ड 13 में 10.8 लाख रुपए से बीटी रोड और वार्ड 14 में 18.8 लाख रुपए से डामरीकरण होगा। 

इसके अलावा वार्ड 16 में 8.5 लाख रुपए से सीसी रोड व नाली, वार्ड 17 में 6.6 लाख रुपए से सीसी रोड, स्लैब व नाली, वार्ड 17 में 4.2 लाख रुपए से सीसी रोड व नाली, वार्ड 18 में 8.5 लाख रुपए से सामुदायिक भवन और वार्ड 10 में 8.9 लाख रुपए सीसी रोड निर्माण होगा। साथ ही 70 लाख रुपए से नवीन ट्रेचिंग ग्राउंड में कम्पोस्टिंग प्लांट निर्माण, नवीन तहसील कार्यालय के पास से 21 लाख रुपए से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण, वार्ड 6 में 8.3 लाख रुपए से रिटर्निंग वॉल और वार्ड 7 में 8.3 लाख रुपए से सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। 

वार्ड क्रमांक 9 में 8.5 लाख रुपए से नाली व वार्ड 13 में 3.95 लाख रुपए से सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन भी हुआ। 

पार्षद बनाएं विकास कार्यों की सूची

विधायक ने पार्षदों से विकास कार्यों की सुनियोजित कार्ययोजना बनाने को कहा। नगर के सभी 18 वार्डों के आवश्यक विकास कार्यों की सूची बनाई जाएं। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस दौरान इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद मानसिंह राठौर, गजेंद्र उपाध्याय, जय शिंदे, ज्योति गुप्ता, गंगा भारती शर्मा, दुर्गा माली, शेरान शेख, सोनू पेंटर, पवन इंगला, आशीष चौधरी, मनोज जैन, सुदीश वर्मा, उर्मिला जैन, रश्मि ठाकुर, कमल बिर्ला, नीलेश जायसवाल, संजय राठौर, मोहित यादव, आदित्य पंचोलिया, शुभम शर्मा, राकेश गेहलोत, संजय वर्मा, ओम वर्मा, श्याम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *