MP के इस जिले में 15 करोड़ की लागत से बनेगा लक्जरी आडिटोरियम, दो एकड़ जमीन की मंजूरी

Saroj kanwar
3 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश की खरगोन जिले में सिंहस्थ को देखते हुए शहर में कई विकास कार्य शुरू हो रहे है। एसडीएम कार्यालय के पास 15 करोड़ रुपए की लागत से गीता भवन का निर्माण होगा। इसमें एक लग्जरी आडिटोरियम बनेगा। इसका निर्माण होने के साथ ही कैफे एरिया बनने से अन्य तरह के खानपान के लिए दुकानों का निर्माण भी होगा। इसके लिए शासन से दो एकड़ जमीन की मंजूरी भी मिल चुकी हैं। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। इसके बाद यह नगर पालिका को हैंडओवर किया जाएगा। नपा ही इसका रखरखाव करेगी। इसके साथ ही शहर को एक फायर स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इसके लिए नपा ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस पर 87 लाख रुपए से फायर स्टेशन निर्माण की मंजूरी मिली हैं। नपा में भी इन दोनों कार्यों के लिए पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए हैं।

इन कार्यों को भी मिली स्वीकृति

नपा अध्यक्ष ने बताया परिषद की बैठक में मिडिल स्कूल में बनने वाली सब्जी मंडी अर्थात हॉकर जोन के टेंडर की दरों की स्वीकृति दी गई है। अब लगभग एक सप्ताह में ठेकेदार को वर्क ऑर्डर देकर इस स्कूल परिसर में फल व सब्जी मंडी का निर्माण कार्य शुरू करवाने के प्रयास है। इसके साथ ही नपा के सामने बने रेन बसेरा भवन को डिस्मेंटल कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। काटकूट फाटा स्थित बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर शेड, रेलिंग, मार्बल आदि के काम भी किए जाएंगे।

आगजनी की घटना होने पर मिल सकेगी सुविधा

नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया जिले में एक अन्य स्थान के साथ ही शहर में भी फायर स्टेशन की सुविधा मिलने जा रही हैं। यहां स्टेशन का निर्माण होने के साथ दो अत्याधुनिक फायर ब्रिगेड वाहन मिलेगी। इनके साथ अत्याधुनिक मोटर भी रहेगी, जो आपातकालीन स्थिति में मात्र पांच मिनट में वाहन को पानी भर देगी। इसके बनने से शहर के साथ ही आसपास के अन्य स्थानों पर भी आगजनी की घटना होने पर काफी राहत मिलेगी। गुप्ता ने बताया शहर में लंबे समय से एक आडिटोरियम की जरूरत महसूस हो रही थी। शासन की मंशा अनुसार यहां आडिटोरियम का निर्माण होने से उसके अंदर कई तरह के सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकेंगे। लोक निर्माण विभाग इसका निर्माण कर नपा को हैंडओवर करेगा।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *