महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को है इस दिन मौनी अमावस्या के साथ शुभ शिववास का योग भी बना है। शिववास योग के दौरान भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश में रहते हैं। महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान के दिन तीन ग्रह सूर्य , चंद्रमा और बुध मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण भी करेंगे। इस दिन बनने वाले शिव वास योग और ग्रहों की स्थिति के चलते राशि चक्र की कुछ राशियों को भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी। वही भोलेनाथ की भक्तों के लिए भी यह दिन काफी शुभ साबित होगा। यह जान लेतेशिववास का योग का शुभ परिणाम किन राशियों को मिलेगा।
वृषभ राशि
शिववास योग के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे । अगर इस दिन आप शिव पूजन करते हैं तो जीवन में आ रही कई परेशानी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख समृद्धि आएगी। वही वैवाहिक जीवन में सुखद रहेगा। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अनुभव हो सकते हैं।
कन्या राशि शिव
भगवान की कृपा से आपके बिगड़ते काम भी बन सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। परिवार की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी। प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिलेगा और पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे।
कुंभ राशि
ग्रहो की स्थिति और शिवोग के चलतेआप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत नजर आ सकते हैं । जीवन की कई कठिनाइयां दूर हो सकती है। यह उन्हें हल करने का रास्ता भगवान शिव आपको दिखा सकते हैं। इस दौरान आप खुद में बेहतर बदलाव लाने के भी प्रयास करेंगे। आर्थिक रूप से यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपके संचितधन में वृद्धि हो सकती है।
तुला राशि
इस राशि वालों कोशिववास योग से जीवन को लेकर स्पष्टता मिलेगी। अगर भूमि भवन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो शिव जी की कृपा से अच्छी डील आपको प्राप्त हो सकती है। माता-पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा और अगर उनकी तबीयत खराब थी ठीक हो सकती है आध्यात्मिक के प्रति इस राशि का रुझान बढ़ेगा ..