Mp news: नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, काफी समय से नियमितीकरण और पदोन्नति का इंतजार कर रहे इन कर्मचारियों को जल्द ही नियमित किया जाएगा। नगर निगम परिषद की बैठक में महापौर मलती राय ने यह घोषणा की.
वरिष्ठ कर्मचारी बनाएंगे सूची
भोपाल महापौर ने आयुक्त को अलग-अलग सत्र के वरिष्ठ कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा है। इससे दैनिक वेतन भोगी, अकुशल ,अध्र्दकुशल, कुशल, उच्च कुशल 89 दिवसीय और विनियमित कर्मचारियों को उनकी योग्यता और अनुभव के हिसाब पर लाभ मिलेगा। इनमें से कुछ को नियमित भी किया जाएगा।
नियमितीकरण से कर्मचारीयो का मनोबल बढ़ेगा । साथ ही निगम के कांम काज में अधिक दक्षता आएगी। कर्मचारियों को बेहतर अवसर मिलने से अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे। जिसका सीधा लाभ शहर के लोगों को मिलेगा।
कर्मचारियों को क्या-क्या मिलेंगे लाभ
स्थानीय नौकरी की सुरक्षा, वेतन वृद्धि और पदोन्नति, आवश्यक चिकित्सा सुविधा, कई तरह के भत्ते ,अवकाश सुविधा