ata
Tata Motors: Tata Motors ने अपनी दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUVs – Nexon EV और Curvv EV के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अब इन दोनों कारों के 45 kWh बैटरी वेरिएंट्स पर लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी दे रही है। यह सुविधा सिर्फ नए खरीदारों के लिए ही नहीं, बल्कि मौजूदा मालिकों को भी मिलेगी।इससे पहले यह सुविधा सिर्फ हाल ही में पेश की गई Harrier EV के साथ थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे और ज्यादा ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा दिया है। इस कदम से बैटरी की रिप्लेसमेंट को लेकर ग्राहकों की चिंता काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
लाइफटाइम बैटरी वारंटी से न सिर्फ मेंटेनेंस कॉस्ट कम होगा, बल्कि कार की रीसेल वैल्यू भी बेहतर होगी। यानी अगर कोई मालिक भविष्य में अपनी EV बेचना चाहे, तो उसे अच्छी कीमत मिल सकती है।Tata Motors ने ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने के लिए, इन दो मॉडलों की खरीद पर ₹50,000 तक का लॉयल्टी बोनस भी देने की घोषणा की है। इससे पहले से टाटा की EV चला रहे ग्राहक काफी लाभ उठा सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Nexon EV के 45 kWh वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से शुरू होती है, जबकि Curvv EV के 45 kWh वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹17.49 लाख और 55 kWh वेरिएंट की कीमत ₹19.25 लाख है।
Tata Motors का यह कदम भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत पहल माना जा रहा है।