भारत में युवाओं की बदलती पसंद, लंबी यात्राओं और ऑफ-रोडिंग के बढ़ते क्रेज ने इस सेगमेंट को पूरी तरह से मुख्यधारा में ला दिया है। इसी माहौल में, KTM ने अपनी नई KTM 390 Adventure R लॉन्च की है, जिसे खास तौर पर हार्डकोर ऑफ-रोड राइडर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके सामने है Royal Enfield की Himalayan 450 Mana Black, जो एडवेंचर राइडर्स के बीच पहले ही भरोसेमंद नाम बन चुकी है। अब सवाल यह है कि इन दोनों बाइक्स में से कौन सी बाइक असली एडवेंचर पार्टनर साबित होती है।
कीमत
कीमत की बात करें तो, KTM 390 Adventure R की एक्स-शोरूम कीमत ₹3.78 लाख रखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि ऑफ-रोड पर अधिक केंद्रित होने के बावजूद, यह अपने नियमित 390 Adventure वेरिएंट से ₹18,289 सस्ती है।
KTM 390 Adventure R बनाम Royal Enfield Himalayan 450 Mana Black: तुलना – BikeWale
वहीं दूसरी ओर Royal Enfield Himalayan 450 Mana Black की कीमत ₹3.37 लाख (एक्स-शोरूम) है। यानी, KTM लगभग ₹41,000 महंगी है। यह अंतर कम नहीं है, लेकिन KTM अपने दमदार हार्डवेयर और कम वजन के साथ इस अतिरिक्त कीमत को जायज ठहराने की कोशिश करती है।
इंजन
अब बात करते हैं इसके इंजन की। KTM 390 Adventure R में 399 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 45.3 बीएचपी की पावर और 39 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अपनी बेजोड़ परफॉर्मेंस और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता है। चाहे ऑफ-रोड हो या हाईवे, थ्रॉटल घुमाते ही बाइक चलने के लिए तैयार हो जाती है।
दूसरी ओर, Himalayan 450 Mana Black में 452 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 39.4 बीएचपी की पावर और 40 एनएम का टॉर्क देता है। यहां पावर थोड़ी कम है, लेकिन अधिक टॉर्क के कारण लो-एंड ग्रंट बेहतर महसूस होता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
KTM 390 Adventure R की सबसे बड़ी खूबी इसका सस्पेंशन सिस्टम है। इसमें 20-स्टेप एडजस्टेबल WP Apex इनवर्टेड फ्रंट फोर्क दिया गया है, जो राइडर को अपनी जरूरत के हिसाब से बाइक को एडजस्ट करने की आजादी देता है। पीछे की तरफ मोनोशॉक यूनिट भी दी गई है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन नियंत्रण बनाए रखती है।
शोवा का इनवर्टेड फ्रंट फोर्क हिमालयन 450 माना ब्लैक में मिलता है, लेकिन यह एडजस्टेबल नहीं है। पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह सेटअप मजबूत और भरोसेमंद है, लेकिन केटीएम की तरह इसमें फाइन ट्यूनिंग की गुंजाइश नहीं है।
ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो केटीएम में आगे 320 मिमी और पीछे 240 मिमी की डिस्क है, जबकि हिमालयन में आगे 320 मिमी और पीछे 270 मिमी की डिस्क है। रियर ब्रेक के आकार के मामले में हिमालयन थोड़ा बेहतर है।
व्हील्स और ग्राउंड क्लीयरेंस
आपको बता दें कि दोनों बाइक्स में 21 इंच का फ्रंट व्हील है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए जरूरी माना जाता है। केटीएम में पीछे 18 इंच के ट्यूब टायर हैं, जबकि हिमालयन में 17 इंच का ट्यूबलेस स्पोक व्हील है। लंबी यात्राओं में ट्यूबलेस सेटअप ज्यादा सुविधाजनक साबित होता है।
ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो, KTM 390 Adventure R काफी आगे निकल जाती है। 272 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के मुकाबले हिमालयन का ग्राउंड क्लीयरेंस थोड़ा कम यानी 230 मिमी ही है। वजन की बात करें तो, KTM का वजन 176 किलोग्राम है, जबकि हिमालयन का वजन 195 किलोग्राम है। यही कारण है कि KTM की टेक्निकल ट्रेल बाइक चलाना काफी हल्का और नियंत्रित लगता है।