Kedarnath Yatra : केदारनाथ की यात्रा हुई महंगी, अब  हेली सेवा के किराये को 45 प्रतिशत बढ़ाया, जाने कितना हुआ किराया 

Saroj kanwar
3 Min Read

केदारनाथ की यात्रा करना अब महंगा हो गया है। हेली सेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब दो गुना ही किराया देना पड़ेगा। इसके लिए किराया बढ़ाने की घोषणा कर दी है। केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को अब पहले से 45 प्रतिशत किराया अधिक देना होगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चारधाम यात्रा के लिए हेली किराये में 45 प्रतिशत वृद्धि की है। यह बढ़ी हुई दरें हेली सेवाएं शुरू होते ही लागू हो जाएंगी। केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू हो रही है। जबकि, हेली सेवाएं 15 सितंबर से शुरू होंगी।

प्रदेश में इस वर्ष केदारनाथ धाम हवाई मार्ग में दुर्घटनाओं के बाद हेली सेवाओं को सुरक्षित बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए सचिव गृह शैलेश बगौली की अध्यक्षता में बनी समिति ने सुरक्षित हेली संचालन को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इस रिपोर्ट पर यूकाडा व डीजीसीए के बीच बैठक भी हुई। इसके बाद हेली सेवाओं को सुरक्षित करने के लिए इनमें हेली सेवाओं के फेरे कम करने, यात्रियों की संख्या कम करने और इसके दृष्टिगत किराये बढ़ाने का निर्णय लिया गया था।

प्रदेश में अब दूसरे चरण की चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। केदारनाथ के लिए पहले नौ कंपनियां हेली सेवाएं दे रही थी लेकिन दो पर प्रतिबंध लगने के कारण अब सात हेली कंपनियां ही हेली सेवाएं देंगी। ये सभी हेली कंपनियां प्रतिदिन कुल 1012 यात्रियों को लेकर केदारनाथ जाएंगी। पहले यात्रियों की संख्या 1600 से 1800 के बीच थी। हेली कंपनियों को नुकसान न हो और सफर सुरक्षित हो सके, इसके लिए अब इनकी नई किराया दर तय की गई हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा आशीष चौहान ने बताया कि नयी दरें इसी माह शुरू होने वाली हेली सेवाओं के लिए लागू होंगी।

केदारनाथ के लिए ये रहेगा हेली सेवाओं का किराया (दोनों तरफ, धनराशि-रुपये)

केदारनाथ के दौरान हेली सेवा से गुप्तकाशी जाने वाले श्रद्धालुओं को पहले 8352 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 12,444 रुपये कर दिया है। इसी तरह फाटा का किराया 6062 रुपये था, लेकिन अब इसको बढ़ाकर  8842 रुपये कर दिया है। इसी तरह सिरसी का किराया पहले 6060 रुपये था, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 8839 रुपये कर दिया

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *