JSSC Jharkhand ANM Vacancy 2025 : ये खबर खासकर महिलाओं के लिए है. हाल ही में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3181 पदों पर भर्तियां निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना आवेदन दे सकते है.
बता दें कि 11 अगस्त, 2025 से आवेदन का प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी उम्मीदवार ANM की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन दे सकते है.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से मैट्रिक या 10वीं पास कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ होनी चाहिए. साथ ही 18 महीने की ANM ट्रेनिंग पास की हो. साथ ही उम्मीदवार झारखंड स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
एससी/एसटी – 50 रूपये
जरनल और अन्य के लिए – 100 रुपये
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के इन पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी और OMR आधारित परीक्षा/कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) आयोजित करेगा.