Jio का सबसे सस्ता प्लान – 189 रुपये का रिचार्ज, 28 दिनों तक कॉलिंग और डेटा

Saroj kanwar
3 Min Read

Jio का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान: रिलायंस जियो के लाखों यूजर्स हैं और उन्हें बनाए रखने के लिए वह लगातार नए प्लान पेश करता रहता है। रिलायंस जियो अपने यूजर्स को खुश रखने के लिए कई ऑफर्स भी पेश करता है। रिलायंस जियो हर बजट के लिए प्लान पेश करता है, जिसमें फ्री कॉलिंग और हाई-स्पीड डेटा समेत कई फायदे मिलते हैं। इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का ₹189 वाला प्लान, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और कई अन्य फायदे मिलते हैं। हालाँकि, यह प्लान आपको MyJio ऐप पर मिलेगा, PhonePe, Paytm या Google Pay पर नहीं।

दरअसल, जियो ने अपने 28-दिन वाले प्लान को UPI ऐप्स से हटा दिया है। अगर आप रिलायंस जियो ग्राहक हैं और कम बजट में मासिक प्लान की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसा ही किफायती प्लान लेकर आए हैं। अगर आपके पास MyJio ऐप नहीं है, तो इसे तुरंत डाउनलोड कर लें।

जियो का 28-दिन वाला प्लान
रिलायंस जियो के 189 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। कुल 300 मुफ़्त एसएमएस भी मिलते हैं। इस प्लान में इंटरनेट इस्तेमाल के लिए कुल 2GB डेटा भी मिलता है।

jio plan 1

जियो का यह 89 रुपये वाला प्लान उन यूज़र्स के लिए एकदम सही है जिन्हें अपना नंबर एक्टिव रखने के लिए एक किफायती प्लान चाहिए। इसके अलावा, यह प्लान उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है जिन्हें सिर्फ़ कॉलिंग की ज़रूरत है, इंटरनेट डेटा की नहीं। इस प्लान में 2GB डेटा भी मिलता है, जिससे वे ज़रूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

jio plan 2

जियो के 889 रुपये वाले प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में रोज़ाना 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। 84 दिनों की अवधि में कुल 126GB डेटा मिलेगा। दैनिक सीमा पूरी होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है, जिसमें लोकल और नेशनल दोनों कॉल शामिल हैं। जियो के 889 रुपये वाले प्लान में रोज़ाना 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान में JioSaavn Pro का मुफ़्त सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *