IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, कम खर्च में पूरे परिवार के साथ कर सकते हैं जगन्नाथ धाम और भुनेश्वर की यात्रा

Saroj kanwar
2 Min Read

IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी ने पूरी और भुवनेश्वर के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। बेहद कम खर्चे में आप अपने पूरे परिवार के साथ पूरी और भुवनेश्वर की यात्रा कर सकते हैं। इस शानदार टूर पैकेज का नाम PURI DHAM WITH BHUBANESWAR-KONARK-CHILKA है। इस शानदार टूर पैकेज में आपको जगन्नाथ धाम भुवनेश्वर कोणार्क और छिलका डेस्टिनेशन घूमने का मौका मिलेगा। आप चाहे तो पूरे परिवार के साथ भी आसानी से इस टूर पैकेज में घूम सकते हैं।

इस टूर पैकेज की शुरुआत पटना से होगी। इस टूर पैकेज में बिहार झारखंड होते हुए आपको उड़ीसा की यात्रा कराई जाएगी। आईआरसीटीसी अक्सर सस्ते टूर पैकेज लांच करता है और एक बार फिर से आईआरसीटीसी ने एक शानदार तीर्थ स्थल के लिए टूर पैकेज लॉन्च किया है।

7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 30 जुलाई 2025 को पटना रेलवे स्टेशन से सुबह 8:45 बजे ट्रेन 18450 बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस पकड़ें। 30 जुलाई के अलावा आप सप्ताह के बुधवार के दिन इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

कितना आएगा खर्च

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 40770 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹23070 और ₹18840 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹16200 है।

इस पैकेज का कोड EPR005 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा 8595937731, 8595937732, 7003125136, 7003125159 इन नंबरों पर संपर्क भी कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आप कम खर्चे में कई जगह की यात्रा कर सकते हैं। आप चाहे तो आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *