भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन, एक साल में करता है इतनी शानदार कमाई

Saroj kanwar
1 Min Read

India’s Richest Railway Station: भारत का रेलवे नेटवर्क दुनिया में तीसरे और एशिया में दूसरे स्थान पर है। 1853 में शुरू हुआ भारतीय रेलवे आज एक अहम लाइफलाइन बन चुका है, जिससे रोज़ाना करोड़ों यात्री यात्रा करते हैं। भारत में 13 हजार से अधिक स्टेशन हैं, जिनसे 2.5 करोड़ यात्री सफर करते हैं। रेलवे में लगभग 13 हजार लोकोमोटिव और 90 हजार कोच शामिल हैं।अब सवाल यह है कि भारत का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन कौन सा है? इसका जवाब है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन। यह स्टेशन उत्तरी जोन में स्थित है और भारत का सबसे अधिक कमाई करने वाला स्टेशन है। यहां पर हर दिन लगभग 4.5 से 5 लाख यात्री सफर करते हैं और करीब 400 ट्रेनें संचालित होती हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की कमाई लगभग 1000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष है। इसकी लोकप्रियता और उच्च कमाई का कारण यहां की बेहतर सुविधाएं हैं, जैसे फ्री वाई-फाई, एस्केलेटर, एसी वेटिंग लाउंज और कैफेटेरिया। इन सुविधाओं ने स्टेशन को अन्य स्टेशनों से अलग पहचान दिलाई है। सरकार इसे एक प्रमुख ट्रांजिट हब में बदलने के लिए लगातार निवेश कर रही है, ताकि यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *