Income Tax Raid : आयकर विभाग की बड़ी रेड, कैश देखकर ही फटी रह जाएंगी आंखें, ट्रकों से ढोया रुपया

Saroj kanwar
3 Min Read

Income Tax Raid : आयकर विभाग की तरफ से बड़ी रेड की गई है। इनकम टैक्स विभाग की इस रेड में इतना कैश मिला है कि देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। यहां पर ट्रकों के माध्यम से रुपया ढोया गया है। इनकम टैक्स विभाग की रेड से हड़कंप मच गया था।

HR Breaking News (Income Tax Raid) आयकर विभाग की ओर से देश में रुपये के आदान प्रदान पर नजर रखी जाती है। किसके पास कितना रुपया आता है कितना रुपया जाता है यह आयकर विभाग की नजर में रहता है। इनकम टैक्स विभाग की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। चलिए जानते हैं आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बारे में- 

देश में अकसर होती रहती है रेड


आयकर विभाग की तरफ से देश में अकसर रेड होती रहती है। विभाग की तरफ से देशभर में समय समय पर बड़ी नकदी भी पकड़ी जाती है। देश में एक रेड में आयकर विभाग को नकदी (Income Tax Raid) ही 250 करोड़ से ज्यादा मिली थी। नकदी लेकर जाने के लिए भी ट्रक बुलाना पड़ा।  
 

इस रेड में मिला सबसे अधिक रुपया


आयकर विभाग की तरफ से जो सबसे बड़ी रेड की गई वह, साल 2023 में की गई थी। यह रेड धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा के ठिकानों पर की गई थी। 6 दिसंबर 2023 को शुरू हुई इस रेड से 351 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और करीब तीन किलो सोने के गहनों का पता चला। यह किसी भी केंद्रीय एजेंसी की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी थी। यहां नोट गिरने के लिए बैंक से कर्मचारी और मशीनें बुलाई गईं। दस दिन तक करीब यह रेड चली थी। 

इस रेड ने कर दिया सबको हैरान 


एक रेड 2021 में कानपुर में की गई थी। यह रेड एक इत्र कारोबारी पीयूष जैन के आवास पर की गई थी। दिसंबर 2021 में लो प्रोफाइल स्कूटर पर चलने वाले पीयूष जैन के यहां छापा डाला तो अफसरों की आंखें भी चौंधिया गईं। देखते ही देखते जैन के आवास से 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी मिली। काफी दस्तावेज भी बरामद किए गए। अफसरों को नकदी गिनने के लिए बड़ी संख्या में मशीनें मंगानी पड़ी।  बक्सों में भरकर रुपये ट्रकों (Income Tax Raid) से ढोए गए। यह रेड 120 घंटे से भी ज्यादा समय तक  चली थी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *