IMD Rain Alert:  राजस्थान में फिर लौटा मानसून, 14 और 15 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश

Saroj kanwar
2 Min Read

IMD Rain Alert: राजस्थान में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने वाला है।राज्य में 14 और 15 अगस्त को एक बार फिर से तूफानी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कोटा उदयपुर संभाग में हल्की बारिश होगी वहीं कई जिलों में झमाझम भारी बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ रेखा अमृतसर, चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से प्रदेश में 14 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राज्य में सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू में तापमान 38.2, बीकानेर में 38.4, जैसलमेर में 37.8, बाड़मेर में 37, हनुमानगढ़ में 36.6, फलौदी में 36.4, जोधपुर में 35.1, पिलानी में 35.9, जयपुर में 35.2, अजमेर में 32.6, भीलवाड़ा में 33.4, सीकर में 35.2 और कोटा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


14 अगस्त को यहां होगी बारिश


मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन, नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से 14 और 15 अगस्त को कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। मौसम ​केंद्र जयपुर के मुताबिक 14 अगस्त को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में मेघगर्जन व व्रजपात के साथ बारिश की संभावना है।


15 अगस्त को 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट


15 अगस्त की बात करें तो मौसम विभाग ने 16 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक 15 अगस्त को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, सवाईमाधोपुर और टोंक में बारिश की संभावना है। जिनमें से बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *