अगर कर दिया आधार कार्ड से जुड़े ये अपराध कर दिए हो जायेगा 10 लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा

Saroj kanwar
3 Min Read

आधार कार्ड आज के समय में हमारी पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खोलने , सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, और सिम कार्ड प्राप्त करने जैसी अनेक सेवाओं के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है। इसमें हमारी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम ,पता ,जन्मतिथि और बायोमेट्रिक विवरण शामिल है।
यदि यह सवेदनशील दस्तावेज किसी गलत हाथो में चला जाये तो इसके गंभीर परिणाम सकते है इसी वजह से सुरक्षित रखना और इससे जुड़े संभावित अपराधों और दंडों के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।

आधार से जुड़े अपराध और उनके गंभीर परिणाम
आधार से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कड़े नियम बनाए हैं। ऐसे अपराध करने वालों के लिए कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

गलत जानकारी देना

आधार नामांकन के दौरान जानबूझकर गलत जानकारी देना अपराध है। इसके लिए 3 साल तक जेल या ₹10000 तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यह प्रावधान आधार की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए है।

पहचान की चोरी

किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी का दुरूपयोग करना ,जैसे उसकी पहचान अपनाना या बदलना ,एक गंभीर अपराध है। इसके लिए भी 3 साल तक की कैद और ₹10000 का जुर्माना हो सकता है।


फर्जी एजेंसी बनाकर धोखधड़ी –

अगर कोई बिना अधिकार प्राप्त किये किसी की जानकारी एकत्रित करता है तो उसे 3 साल तक की जेल और ₹10000 तक का जुर्माना हो सकता है। यदि यह अपराध किसी कंपनी द्वारा किया गया है तो जुर्माना एक लाख रुपए तक का हो सकता है।

गोपनीय जानकारी का खुलासा

-आधार नामांकन या प्रमाणीकरण के दौरानअनधिकृत रूप से प्रकट करना अपराध है। इसमें 3 साल तक की सजा और ₹10000 तक का जुर्माना हो सकता है कंपनियों के मामले में या जुर्माना एक लाख रुपए तक बढ़ा सकते हैं।


डेटा के साथ छेड़छाड़ –

अगर कोई व्यक्ति आधार के डाटा के साथ छेड़ चाँद करता है तो उसके लिए 10 साल की सजा और 10 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।


अनाधिकृत प्रयोग –

किसी व्यक्ति की आधार जानकारी का अनधिकृत उपयोग करने पर 3 साल तक की कैद और 10,000 रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। अगर यह अपराध किसी कंपनी द्वारा किया गया है, तो जुर्माना 1 लाख रुपये तक हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *