Hisar  Chandigarh bus : हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली बसों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, जाने अब की समय सारणी

Saroj kanwar
1 Min Read

हिसार डिपो से चंडीगढ़ के लिए चलने वाली वॉल्वो और एसी डीलक्स बसों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किया है। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि रोडवेज के बेड़े में नई बसों की बढ़ोतरी और अन्य रूटों पर सेवाओं के शुरू होने के चलते समय में बदलाव किया गया है।

नया शेड्यूल 1 अक्टूबर से लागू हो गया। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हाल ही में कुरुक्षेत्र, अम्बाला और चंडीगढ़ समेत कई अन्य रूटों पर नई बसें चलाई गई हैं। इस वजह से हिसार-चंडीगढ़ रूट पर समय का परिवर्तन किया गया, ताकि यात्रियों को एक के बाद एक बस उपलब्ध हो सके और लंबे इंतजार से राहत मिले। नए समय के अनुसार सुबह से देर शाम तक हर कुछ घंटों में बस उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को अपने अनुसार समय चुनने में आसानी होगी। एसएस बिरेन्द्र ने बताया कि इन बदलावों से हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा और सुविधाजनक होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *