Highest Hotel: ये है दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, मेहमान की जगह देखने आते है लाखों दर्शक 

Saroj kanwar
2 Min Read

Highest Hotel : दुनिया में हर देश में काफी महंगे होटल देखने को मिल जाएंगे. आज हम आपको एक ऐसे होटल के बारे में बता रहे है जो दुनिया का सबसे ऊंचा होटल है. हम बात कर रहे है ‘होटल रयूगयोंग’ की. ये होटल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में स्थित है.

इस होटल का डिइजाइन एक पिरामिड की तरह है. होटल रयूगयोंग की ऊंचाई स्टेच्यु ऑफ युनिटी के दोगुनी से थोड़ी ही कम है. स्टेच्यु ऑफ युनिटी की ऊंचाई 182 मीटर, जबकि इस होटल की ऊंचाई 330 मीटर है.

इस होटल में कुल 105 मंजिले है. ये होटल बाहर से और अंदर से इतना आलीशान है कि देखने वाले का मुंह खुला रह जाएं, लेकिन इस होटल की बदकिस्मती है कि आज तक ये मेहमानों के लिए तरस रहा है.

इस होटल में आज तक कोई भी मेहमान रहने के लिए नहीं आया. इस होटल को कई योजनाओं के तहत बनाया गया था. इस होटल को  दुनिया का सबसे ऊंचा होटल था लेकिन आज इसे एक सुनसान और वीरान इमारत के तौर पर ही याद किया है.

होटल के बाहरी हिस्से पर एलईडी(LED) लगी हुई हैं, जिनका इस्तेमाल प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों में प्रचार सामग्री और प्रतीकों की रात में प्रदर्शन के लिए किया जाता है. इस होटल का अभी तक उद्घाटन नहीं किया गया.

बताया जा रहा है कि इस होटल के उद्घाटन ना होने के पीछे की वजह है कि इस इमारत के अंदर का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. ये सिर्फ बाहर से तैयारी हुआ है. इस इमारत का निर्माण कार्य 1987 में शुरू हुआ था और इसे 1992 तक ऊंचाई तक पहुंचाया गया.

आर्थिक संकट के चलते काम बंद हो गया क्योंकि सोवियत संघ के टूटने के बाद सहायता बंद हो गई. बाहरी ग्लास और एल्यूमिनियम क्लैडिंग के काम के लिए 2008 में मिस्र की एक कंपनी ने $180 मिलियन दिए, उसके बाद इसका काम शुरू हुआ. बाहर का काम 2011 में पूरा हुआ. 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *