Herbal Garden : उत्तरप्रदेश में 103 होम्योपैथी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बनेंगे हर्बल गार्डेन

Saroj kanwar
2 Min Read

उत्तरप्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ाव देने के लिए सरकार ने की तरफ से अहम कदम उठाया है। सरकार की तरफ से उत्तरप्रदेश में 103 हर्बल गार्डेन बनाया जाएंगे। इसमें जहां आयुर्वेदिक पौधे लगाए जाएंगे, ताकि लोग इनका प्रयोग कर सकें और आयुर्वेद की प्रति जागरूक हो सके। उत्तरप्रदेश के आयुष विभाग 103 होम्योपैथी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर्बल गार्डेन बनाएगा। इसके लिए आयुष मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है। इन हर्बल गार्डेन में गिलोय, शतावरी, अश्वगंधा, एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। पौधों को लगाने के साथ ही इनके औषधीय गुणों की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

प्रदेश में होम्योपैथी, आयुर्वेद और यूनानी डिस्पेंसरी को आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में बदला जा रहा है। इसके लिए आयुष मंत्रालय आर्थिक मदद दे रहा है। प्रदेश में कुल 1034 आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन रहे हैं। इनमें आयुर्वेद के 592, होम्योपैथी के 393 और यूनानी चिकित्सा पद्धति के 49 आरोग्य मंदिर हैं।

इन्हीं 393 होम्योपैथी डिस्पेंसरी में से 103 में हर्बल गार्डेन बनाए जाएंगे। आयुष मिशन यूपी ने प्रस्ताव बनाकर आयुष मंत्रालय को भेजा है। प्रत्येक हर्बल गार्डेन की स्थापना के लिए 20 हजार रुपये की मांग की गई है। गार्डेन के लिए अतिरिक्त भूमि वाली डिस्पेंसरी की जानकारी जिला होम्योपैथी अधिकारियों से मांगी गई है।

आयुष मिशन यूपी ने 1034 आरोग्य मंदिरों में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और आशा को प्रोत्साहन, प्रचार-प्रसार व अन्य मदों के लिए के लिए भी प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है। प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए 4.17 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। आयुष मिशन यूपी की निदेशक निशा अनंत ने बताया कि आयुष मंत्रालय में यूपी के विभिन्न प्रस्तावों के लिए बजट आवंटन से सबंधित बैठक हो चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट आवंटित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुष मिशन यूपी में दो कंसल्टेंट की नियुक्ति के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *