Haryana Weather Update :हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिनों में होगी बढ़िया बारिश

Saroj kanwar
4 Min Read

Haryana Weather Update: जून के महीने में जहां लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे, वहीं कुछ दिनों की हल्की बूंदाबांदी ने थोड़ी राहत जरूर दी. 21 जून को हरियाणा का सिरसा जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके विपरीत करनाल जिले में गिरावट दर्ज की गई और तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

सुबह का हाल: बादल छाए, ठंडी हवा से राहत


हरियाणा में शनिवार सुबह तापमान 30°C दर्ज किया गया. हालांकि हवा और नमी के कारण तापमान महसूस करने का स्तर 34°C तक पहुंच सकता है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह के समय बारिश की संभावना 68% रही, वहीं हवा की गति 5 किमी/घंटा रही. अंबाला में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चलने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है. वहां का तापमान सुबह 28 डिग्री सेल्सियस रहा.

आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना


रविवार 22 जून को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. खासकर कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 से 25 जून तक राज्यभर में अच्छी बारिश हो सकती है.


28 जून तक हरियाणा पहुंचेगा मानसून


मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून हरियाणा में 28 जून के आसपास पहुंच सकता है. विशेष बात यह है कि मानसून की हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से आ रही हैं. जिससे अधिक वर्षा की संभावना जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसून हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ते की दूरी पर है. जिससे अगले दिनों में बारिश की संभावना और भी मजबूत हो गई है.


दोनों दिशाओं से नमी आने पर बढ़ेगी वर्षा


जब दोनों दिशाओं से नमी युक्त हवाएं टकराती हैं, तो भारी बारिश की संभावना बढ़ जाती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 से 25 जून तक चार दिन की वर्षा संभावित है.
अलग-अलग जिलों में बारिश का अनुमान


22 जून (रविवार):


सिरसा, फतेहाबाद, हिसार: 50-75% वर्षा
अन्य जिले: 75-100% वर्षा


23 जून (सोमवार):

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार: 25-50% वर्षा
जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी: 50-75% वर्षा
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात: 75-100% वर्षा
24 जून (मंगलवार):

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर: 50-75% वर्षा
अन्य जिले: 25-50% वर्षा


25 जून (बुधवार):
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार: 25-50% वर्षा
जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी: 50-75% वर्षा
अन्य 13 जिले: 75-100% वर्षा


अधिकतम तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि


हरियाणा के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई. इसके अलावा, सिरसा एक बार फिर सबसे गर्म जिला रहा. जहां 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.

सोनीपत में सबसे तेज़ उछाल


हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर केवीके क्षेत्र में तापमान में सबसे अधिक उछाल देखा गया. जहां 4.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *